फरक्का बराज पर लालू का बड़ा दावा, बोले- नीतीश संसद में कभी नहीं बोले; बिहार के हितों के लिए हम रहे मुखर
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने फरक्का बराज के मुद्दे पर जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को घेरा, दावा किया कि वे ...और पढ़ें

फरक्का बराज के मुद्दे पर नीतीश कुमार को घेरा
HighLights
लालू ने फरक्का बराज पर नीतीश को घेरा।
बिहार के हितों के लिए हमेशा मुखर रहने का दावा।
नीतीश पर संसद में चुप्पी साधने का आरोप।
राज्य ब्यूरो, पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने फरक्का बराज के मुद्दे पर जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को घेरा है। संसद में दिए अपने पुराने वक्तव्य का वीडियो साझा करते हुए लालू ने दावा किया कि बिहार के हितों के लिए फरक्का बराज के खिलाफ वे हमेशा मुखर रहे हैं।
बोले- नीतीश ने संसद में नहीं कहा एक शब्द
लालू प्रसाद ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने फरक्का बराज के मुद्दे पर संसद में कभी कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार के समर्थन में ऐसे लोग बयान दे रहे हैं, जिन्हें इस मुद्दे के इतिहास और इससे जुड़े तथ्यों की जानकारी नहीं है।
लालू-राबड़ी सरकार के रुख का किया जिक्र
राजद सुप्रीमो ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान भी हर मंच पर फरक्का बराज का विरोध किया गया। उनके अनुसार, बिहार को इससे होने वाले संभावित नुकसान और खतरों को देखते हुए तत्कालीन सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था।
जगदानंद सिंह के पत्राचार का भी दिया हवाला
लालू ने कहा कि उस समय के सिंचाई मंत्री जगदानंद सिंह ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ पत्राचार किया था। उन्होंने जल संसाधन विभाग में उपलब्ध दस्तावेजों और गंगा नदी में जल उपलब्धता से जुड़े तथ्यों का अध्ययन करने की सलाह दी।
अंतरराष्ट्रीय संधि के असर का उठाया सवाल
लालू प्रसाद ने बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय संधि और उसके संभावित प्रभावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फरक्का बराज के मुद्दे को केवल तात्कालिक राजनीति के नजरिए से नहीं, बल्कि बिहार के दीर्घकालिक हितों और गंगा के जल प्रवाह के संदर्भ में देखने की जरूरत है।
