Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रेल दुर्घटना से लालू-राबड़ी आहत, तेजस्वी का तंज- PM मांग रहे वाेट

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Sun, 20 Nov 2016 10:55 PM (IST)

    ट्रेन दुर्घटना पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, राबड़ी देवी व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शोक प्रकट किया है। तेजस्वी ने तंज किया कि आपदा की इस घड़ी में भ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पटना [जेएनएन]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने इंदौर-पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर शोक व्यक्त किया है। लालू ने अपने संदेश में दुर्घटना मे मरने वालों की आत्मा की शांति तथा घायलाें व परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने के लिए इश्वर से प्रार्थना की है। लालू प्रसाद की पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा लालू के पुत्र व के पुत्र उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी शोक प्रकट किया है।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीडि़तों के साथ है। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोटों की पड़ी है। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार ने आज अपने कामकाज का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करने का आयोजन रद कर दिया। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखिए, वे उसी उत्तर प्रदेश में वोटों की खेती कर रहे हैं, जहां दुर्घटना हुई है।

    भाजपा के 'शत्रु' ने नीतीश को बताया 2019 में पीएम पद का दावेदार

    Our govt completed 1yr today & had an imp program but cancelled it bcoz of rail accident in UP but luk at PM.He is farming votes in same UPpic.twitter.com/FGpvPUL77Y

    — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 20, 2016

    उपमुख्यमंत्री ने कहा की दुर्घटना में बिहार के कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी जानकारी ली जा रही है। बचाव व राहत के लिए वे रेल प्रशासन के सम्पर्क मे हैं।

    बिहार की दर्जनों ट्रेन दुर्घटनाओं में जा चुकीं हजारों जानें, डालते हैं नजर...

    दुर्घटना पर राजद सुप्रीमो ने कहा है कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, यह देखना होगा। साथ ही रेल प्रशासन को रेल परिचालन में और अधिक सतर्कता बरतनी होगी। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि दुख की इस घड़ी में वे लोगों के साथ हैं।