विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी चुनाव को ले लालू की बड़ी घोषणा, अखिलेश के साथ रहेगा RJD

By Amit AlokEdited By:
Published: Mon, 16 Jan 2017 08:53 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 10:54 PM (IST)

उत्तर प्रदेश (यूपी) के विस चुनाव में राजद सपा के अखिलेश गुट के साथ रहेगा। सोमवार को पटना में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने इसकी घोषणा कर दी।

यूपी चुनाव को ले लालू की बड़ी घोषणा, अखिलेश के साथ रहेगा RJD
यूपी चुनाव को ले लालू की बड़ी घोषणा, अखिलेश के साथ रहेगा RJD

पटना [जेएनएन]। समाजवादी पार्टी (सपा) के पारिवारिक झगड़े के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने सोमवार को अपना स्टैंड क्लियर कर दिया। राजद उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का साथ देगा। लालू ने कांग्रेस और सपा के अखिलेश गुट में तालमेल की पैरवी भी की। लालू ने यह भी दावा किया कि उनकी ही पहल पर अखिलेश की पत्नी डिंपल की प्रियंका गांधी से बातचीत हुई है।

कहा, सपा व कांग्रेस एकजुट होकर भाजपा को खदेड़ें

कांग्रेस नेता विष्णुदेव यादव द्वारा लिखित पुस्तक 'सबसे पहले देश बाद में शेष' के विमोचन के लिए पटना के सदाकत आश्रम पहुंचे लालू प्रसाद ने कांग्रेस-सपा को एकजुट होकर यूपी से भाजपा को खदेडऩे की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने सोनिया गांधी से उनकी बात करवाई है। उन्होंने सोनिया को यूपी में सपा के साथ मिलकर चुनाव लडऩे का सुझाव दिया है।

यह भी पढ़ें: बिहार: दही-चूड़ा भोज पर सियासी 'संग्राम', मुश्किल में महागठबंधन

पीएम मोदी पर किया हमला

लालू ने भाजपा को दलित व पिछड़ा विरोधी बताया और कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ एकजुट होकर लडऩे की जरूरत है। लालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और हरियाणा के मंत्री अनिल विज पर जमकर हमला बोला।

लालू ने कहा कि रिजर्व बैंक की आड़ में नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर देश की जनता को गाली दी है। अब हरियाणा के भाजपाई मंत्री ने भी महात्मा गांधी को गाली दी है। उन्होंने कहा कि संविधान की अनदेखी कर केंद्र सरकार ने नोटबंदी का निर्णय किया है।

यह भी पढ़ें: लालू का ट्वीट, हे राम! RSS ने पहले बापू की हत्या की अब विचारों की हत्या कर रहे

बकौल लालू यादव, मोदी ने देश के करोड़ों गरीब और अनपढ़ जनता को नोटबंदी से कंगाल बनाने का काम किया है। दुनिया में जिस तरह साइबर क्राइम बढ़ रहा है, वैसे में कैशलेस ट्रांजेक्शन के चक्कर अनपढ़ गरीब जनता बर्बाद हो जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।