Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'Lalu Yadav: 'झटका नहीं अबकी बार पटका देंगे...', लालू का गजब अंदाज तेजी से हो रहा वायरल, यहां देखें वीडियो

    By Mukul KumarEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 08 Jan 2024 09:57 AM (IST)

    राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) का अंदाज सबसे अलग होता है। वह अपने बयान को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में ...और पढ़ें

    लालू का गजब अंदाज तेजी से हो रहा वायरल
    लालू का गजब अंदाज तेजी से हो रहा वायरल

    HighLights

    1. हम चाहते हैं कि आप 7000 हजार करिए
    2. अगले सत्र में हम लोग झटका देंगे

    डिजिटल डेस्क, पटना। राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) अपने अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। देश में लोकसभा चुनाव कुछ ही महीनों बाद आयोजित होने वाला है। इस बीच लालू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें लालू मजाकिया अंदाज में अपने विपक्षियों पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं।

    हालांकि, वीडियो काफी पुराना है। यह वीडियो उस वक्त का है, जब लालू संसद का सदस्य थे। वीडियो में लालू संसद को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि आप 1500 रुपये दे रहे हैं, यह तो ऐसे है जैसे ऊंट के मुंह में जीरा का फोरन।

    उन्होंने कहा कि चारों तरफ हमारी राजनीति देखिए और चारों तरफ अगर परिवार है, बच्चें हैं तो खर्चा ज्यादा है। उन्होंने कहा कि हर चीज में नेता लोग चोर है और भ्रष्ट है कहा जाता है।

    लालू ने कहा कि देश में एकजुटता आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि आप 7000 हजार करिए, ये तो आप उतना ही बढ़ा रहे हैं, जितना हमने किया था। इसमें टैक्स भी लेना है।

    बिल पास कराने की बात

    लालू ने संसद में आगे कहा कि कानून बनाने वाले सांसद की भी सुविधा बढ़नी चाहिए। इसमें कोई कंजूसी नहीं करना है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप इस सत्र में नहीं बढ़ाइएगा तो अगले सत्र में हम लोग झटका देंगे और उससे नहीं मानिएगा तो पटका देकर बिल पास करा लेंगे।

    लालू के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर लालू यादव फैन नाम के एक अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अब तक खूब लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, इसपर तरह के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    कांग्रेस नेशनल एलायंस कमेटी की बैठक जारी, बिहार के लिए सीट शेयरिंग फॉर्मुले पर हो रहा मंथन

    राजद के लिए इन 5 लोकसभा सीट को जीतना अब आसान नहीं, मिल रही बड़ी चुनौती, पढ़िए समीकरण