विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू और तेजस्वी ने कहा, जो हैं नोटबंदी के साथ वो रहें, एक दिन वापस आएंगे

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 17 Dec 2016 01:39 PM (IST)Updated: Sun, 18 Dec 2016 10:39 PM (IST)

नोटबंदी के खिलाफ राजद नेताओं की बैठक में लालू यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव ने सुर में सुर मिलाते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। राजद अध्यक्ष लालू यादव और उनके पुत्र और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक सुर में नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन करने की बात कही और तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें नोटबंदी का समर्थन करना हो करें, एक दिन हमारे पास ही वापस आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजद शुरू से ही नोटबंदी के खिलाफ था और रहेगा।

आज नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन करने की रूपरेखा तय करने के लिए बुलाई गई पार्टी की बैठक में राजद अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि जैसा हाल कांग्रेस की सरकार में नसबंदी के अभियान का हुआ था वही हाल अब बीजेपी की नोटबंदी के अभियान का भी होगा।

लालू ने उदास लहजे में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश का एक साथ नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

नोटबंदी नहीं बीजेपी की फर्जीबंदी है

लालू प्रसाद ने शनिवार को राजद नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की नोटबंदी से देश की आम जनता त्राहिमाम कर रही है। पीएम मोदी ने देश की गरीब जनता को तबाह करने का काम किया है। ये नोटबंदी नहीं इनकी फर्जीबंदी है।

नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन करेगा राजद

लालू ने कहा कि गरीब आदमी को लाइन में खड़ा कर दिया है पीएम मोदी ने। आज से हम इसके खिलाफ आंदोलन का एलान करेंगे। भाजपा के इस अभियान को जो देश की जनता को परेशान करने के लिए शुरू किया गया है इसके खिलाफ राजद मोर्चा खोलेगा। दिल्ली सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है और बीजेपी को सबक सिखाना है।

जो नोटबंदी का समर्थन कर रहे करें, हम इसके खिलाफ हैं : तेजस्वी

राजद की बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नोटबंदी के समर्थन पर तंज कसते हुए कहा कि जो नोटबंदी का समर्थन कर रहे हैं, वे करें लेकिन राजद का फैसला है कि इससे देश मे किसी को कोई फायदा नहीं हुआ है। राजद शुरू से ही इसके खिलाफ था और रहेगा।

पढ़ें - लालू ने नोटबंदी पर ट्वीट कर पीएम मोदी से पूछा - 50 दिन के बाद इस्तीफा दे देंगे?

कहा जगदानंद सिंह ने- बीजेपी के खिलाफ खड़ा होना है

राजद नेता और पूर्व सांसद जगदानंद सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के खिलाफ हमें खड़ा होना है। बीजेपी की इस चाल को कामयाब नहीं होने देना है जिससे आम इंसान परेशान है। पीएम मोदी के सभी दावे अबतक खोखले साबित हुए हैं। नोटबंदी के दावे में भी कोई जान नहीं है।


नोटबंदी के खिलाफ राजद नेताओं की बैठक

नोटबंदी के खिलाफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के नेतृत्व में राजद नेताओं की बैठक हुई, जिसमें नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत करने के लिए पार्टी के नेता रणनीति पर चर्चा की गई । बैठक में शामिल होने के लिए सभी मंत्री, सांसद विधायक, जिला अध्यक्ष शामिल हुए। राजद के सीनियर नेता राबड़ी देवी, रामचंद्र पूर्वे,जगदानंद सिंह समेत कई नेता मौजूद थे।

पढ़ें - नोटबंदी पर लालू का ट्वीट, कहा - मोदी को भारत की नहीं इंडिया की चिंता है

लालू ने नोटबंदी के खिलाफ खोल रखा है मोर्चा

जबसे नोटबंदी लागू की गई है तबसे इसे लेकर राजद अध्यक्ष लगातार सोशल मीडिया और बयानों के जरिए केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर बरस रहे हैं और लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। आज पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।