Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'श्रीकृष्ण हल ढूंढ लेंगे.. उनसे बड़ा कोई नहीं', सनातन धर्म; INDIA या भारत के मुद्दे पर लालू का BJP पर प्रहार

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 08:29 AM (IST)

    भारत और इंडिया नाम को लेकर पक्ष व विपक्ष के बीच टकराव जारी है। आए दिन आईएनडीआईए गठबंधन से जुड़े नेता भारत के मुद्दे पर जमकर बीजेपी पर हमला कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    राजद के प्रमुख लालू यादव। फोटो- जागरण
    राजद के प्रमुख लालू यादव। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. 'भारत' और 'इंडिया' के मुद्दे पर आमने-सामने पक्ष व विपक्ष
    2. लालू यादव ने जन्माष्टमी के दिन साधा भाजपा पर निशाना

    एएनआई, पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह पार्टी निराश है। उन्होंने I.N.D.I.A महागठबंधन को लेकर उठाए जा रहे सवालों और देश का नाम इंडिया या भारत कहे जाने के मुद्दे पर भी जमकर घेरा।

    उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण समस्या का हल ढूंढ लेंगे... उनसे बड़ा कोई नहीं है।

    लालू बोले- घबरा गई है भाजपा

    गौरतलब है कि 'भारत' और 'इंडिया' नाम पर चल रहे विवाद को लेकर पक्ष व विपक्ष आमने सामने हैं। आईएडीआईए गठबंधन के नेता 'भारत' नाम को लेकर भाजपा को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

    मीडिया के साथ बातचीत में लालू ने यह भी कहा कि बीजेपी गठबंधन की वजह घबराई हुई है। वह चुनाव के लिए कोई भी मुद्दा बनाने प्रयास कर रही है। 

    सनातन धर्म विवाद पर बोले लालू

    इसके अलावा, सनातन धर्म विवाद पर बोलते हुए राजद प्रमुख ने कहा कि भगवान सबसे ऊपर हैं और भगवान कृष्ण इस समस्या का समाधान ढूंढेंगे।

    यह भी पढ़ें- G-20 के रात्रि भोज में शामिल होने दिल्ली जाएंगे नीतीश कुमार, निमंत्रण पत्र पर विपक्षी दलों ने जताया है ऐतराज 

    बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को 'सनातन धर्म' मुद्दे पर राहुल गांधी, नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव की चुप्पी पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा कि उदयनिधि स्टालिन के बयान को पांच दिन हो गए हैं, लेकिन राहुल गांधी, नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव चुप हैं। आखिर वे कब बोलेंगे?

    सनातन धर्म को लेकर खड़ा हुआ विवाद 

    इसके साथ गिरिराज ने यह भी कहा कि राहुल, नीतीश और लालू अगर जनता से माफी नहीं मांगेंगे तो देश और बिहार का सनातन उन्हें माफ नहीं करेगा। तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की 'सनातन धर्म' पर टिप्पणी ने देश भर में विवाद खड़ा कर दिया है। 

    खबरें और भी

    उदयनिधि स्टालिन आईएएनडीआई गठबंधन का हिस्सा हैं। इसलिए भाजपा बार बार विपक्ष से इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग कर रही है।