Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lalu Yadav के करीबी को Nitish Kumar ने दिया जोर का झटका! संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष पद से कर दी छुट्टी

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 11:00 PM (IST)

    नीतीश कुमार ने लालू यादव के करीबी भोला यादव को जोर का झटका दिया है। नीतीश सरकार ने भोला यादव की संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी है। इसी के ...और पढ़ें

    Lalu Yadav के करीबी को Nitish Kumar ने दिया जोर का झटका! (फाइल फोटो)
    Lalu Yadav के करीबी को Nitish Kumar ने दिया जोर का झटका! (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष पद से मुक्त किए गए लालू के करीबी भोला यादव
    2. मदरसा बोर्ड के बाद बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड का भी हुआ विघटन

    राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव की बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद से छुट्टी हो गई है। वे संस्कृत बोर्ड में 27 जुलाई, 2023 से अध्यक्ष पद पर थे। सरकार ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के विघटन की सूचना जारी कर दी है।

    इससे पहले, बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड को भंग किया गया था। संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर भोला यादव की नियुक्ति महागठबंधन की सरकार में हुई थी। उनकी नियुक्ति लालू प्रसाद के प्रभाव से ही हुई थी।

    मदरसा बोर्ड के बाद बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड का भी हुआ विघटन

    शिक्षा विभाग के विशेष निदेशक सचिन्द्र कुमार के हस्ताक्षर से बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के विघटन संबंधी पत्र जारी हुआ है।

    पत्र में कहा गया है कि बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड अधिनियम-1981 में संशोधन हेतु बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड (संशोधन) अधिनियम-2024 अधिसूचना संख्या-2001 को गजट (गजट संख्या-257) में 14 मार्च को प्रकाशित किया गया है।

    उक्त संशोधित अधिनियम के प्रविधान गजट में प्रकाशित होने के उपरांत प्रभावी हो चुका है। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड (संशोधन) अधिनियम, 2024 की कंडिका-4 में निहित प्रावधान के तहत 14 मार्च के प्रभाव से बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड का विघटन हो चुका है।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'हम जहां चाहेंगे वहां पर...', सीटों के बंटवारे के बाद मांझी का बड़ा बयान; सियासी हलचल तेज

    ये भी पढ़ें- फातमी ने Nitish Kumar को कर दिया Bye-Bye! जदयू नेताओं ने बताई सियासी खेल की 'इनसाइड स्टोरी'