Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या BJP के आगे Nitish Kumar की नहीं चल रही? Lalu Yadav के करीबी ने कर दिया दावा, मगर बात में कितना दम

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 08:44 PM (IST)

    Bihar Politics News लालू यादव के करीबी और राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने गुरुवार को नीतीश कुमार को लेकर चौंकाने वाला दावा किया ...और पढ़ें

    क्या BJP के आगे Nitish Kumar की नहीं चल रही? Lalu Yadav के करीबी ने कर दिया दावा
    क्या BJP के आगे Nitish Kumar की नहीं चल रही? Lalu Yadav के करीबी ने कर दिया दावा

    राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रीय जनता दल ने आरोप लगाए हैं कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार में शामिल हुई है कानून का राज ध्वस्त हो गया है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश के नागरिक राज्य के हर कोने में बढ़ते अपराध और अपराधियों के मनोबल से त्रस्त है। आए दिन छिनतई, लूटपाट और आम लोगों के साथ ही नेताओं की हत्या आम बात हो गई है।

    उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा के कारण अपराध बढ़ा है तो वहीं भाजपा के नेता इसे अनदेखा कर ट्रांसफर-पोस्टिंग में जुटे हैं।

    शक्ति सिंह ने कहा कि इस राज्य में अब न तो कानून का राज है न ही यहां के बेरोजगार युवाओं के भविष्य की चिंता। सरकार मनमाने तरीके से चली रही है। भाजपा नेताओं के आगे सरकार की सहयोगी जदयू की एक नहीं चल रही है। उन्होंने कहा एनडीए सरकार में राज्य का भला नहीं हो सकता है।

    कई हाईकोर्ट अधिवक्ताओं ने ली रालोमो की सदस्यता

    राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में गुरुवार को पटना हाईकोर्ट के कई अधिवक्ताओं ने मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। कुशवाहा ने इस दौरान कार्यक्रम में कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। पार्टी में इनके शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। समाज के कमजोर वर्गों को न्याय मिल सके इस लक्ष्य के साथ पार्टी से जुड़े अधिवक्ताओं को समाज की सेवा में लगातार तत्पर रहना चाहिए।

    प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं निर्मल कुमार सिंह, प्रशांत पंकज, स्मृति कुमुद, खुर्शीद अहमद, विनोद कुमार पप्पू व अन्य ने भी अपने विचार रखे।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: ...तो इस बार नीतीश के टारगेट पर 'W-Y' फैक्टर! सांसदों से लेकर मंत्रियों तक का गोल सेट

    ये भी पढे़ं- 'मम्मी-पापा और नीतीश-मोदी की सरकार...', अब क्या जवाब देंगे Tejashwi Yadav? सम्राट ने बता दी अंदर की बात!

    खबरें और भी