विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू ने कहा, नोटबंदी के खिलाफ रैली करेंगे; जिन्हें आना हो आएं नहीं आना हो ना आएंं

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 28 Dec 2016 01:30 PM (IST)Updated: Thu, 29 Dec 2016 10:02 PM (IST)

नोटबंदी के खिलाफ आयोजित महाधरने को संबोधित करते हुए राजद अध्यक्ष लालू यादव ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। नोटबंदी के खिलाफ आज राजद के महाधरने में गर्दनीबाग पहुंचे राजद के अध्यक्ष लालू यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला और जनता से आह्वान किया - मोदी को हटाओ और देश को बचाओ। लालू ने कहा कि पीएम ने नोटबंदी कर गरीब जनता को ठगा है, अब जनता यूपी चुनाव में बदला लेगी। बीजेपी का जो हाल बिहार में हुआ, वैसा ही यूपी में भी होगा

नोटबंदी के खिलाफ महाधरने को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि नोटबंदी से पूरा देश परेशान है। पीएम मोदी ने देश के साथ धोखा किया है, लोगों को परेशान किया है। खासकर किसान और मजदूर की विरोधी है ये केंद्र सरकार। बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेश से मजदूर वापस आ रहे हैं, वजह ये है कि फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं, इनकी नोटबंदी की वजह से बेरोजगारी बढ़ गयी है।

लालू यादव ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी अभी भांग के नशे में हैं। कभी कालाधन-कालाधन बकते हैं और अब बेनामी संपत्ति का सुर पकड़ लिए हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के खिलाफ एक सप्ताह में रैली की घोषणा करेंगे और इस रैली में जिन्हें आना होगा आएं, जिन्हें नहीं आना मत आएं। लालू ने सभी दलों से नोटबंदी के खिलाफ एक मंच पर आने की अपील की।

मां-बहनों का पैसा भी छीन लिया इस सरकार ने

लालू ने कहा कि नोटबंदी की वजह से सबसे ज्यादा गरीब जनता परेशान है। हमारी मां-बहनों ने जो आपातकाल के लिए पैसे बचाकर रखे थे सभी जब्त हो गए और अब बड़ा नोट लेकर आए हैं। एक हजार को बंद करा दिया और दो हजार का नोट लाया, गरीब आदमी दो हजार का नोट लेकर बाजार जाएगा क्या? भंजाने में भी तो दिक्कत आ रहा है।

गरीब परेशान, एक पाव सब्जी और दो हजार का नोट

लालू ने कहा कि पीएम ने चुनाव के दौरान नारा दिया - हर-हर मोदी, घर-घर मोदी, सबको बेघर करने पर उतारू है मोदी सरकार। बैंक के बाहर भीड़, एटीएम का लंबा लाइन, एेसा कबतक चलेगा? लोग एटीएम जाते हैं पैसा निकालने, पता चलता है खाली दो हजार दे रहा है, दो हजार का नोट परेशान कर दिया है गरीब लोगों को।

कालाधन-कालाधन और अब भांग के नशा में बेनामी संपत्ति

लालू यादव ने कहा कि कालाधन-कालाधन की बात कर रहे हैं, किस गरीब के पास से कालाधन निकला, बताओ, कालाधन तो करोड़ों-करोड़ों बीजेपी के नेताओं के पास से ही निकल रहा है। जल्दबाजी में नोटबंदी का एलान कर दिया, पूरे देश की जनता को लाइन में खड़ा कर दिया और घड़ियाली आंसू बहाकर कहा -पचास दिन दीजिए, सब ठीक हो जाएगा, क्या ठीक हुआ। अब वही बताएं कि क्या सजा दें।

पचास दिन पूरा हुआ, चौराहा ढूंढ लो पीएम मोदी जी

मित्रों-मित्रों कहकर जनता को ठगा, अब चौराहा खोज लीजिए जहां सजा दिया जाए, दिल्ली में ही चौराहा चुन लीजिए। पेटीएम-पेटीएम कहकर चीन को फायदा पहुंचा रहा है लोग। अभी तो शुरुआत है। देश को तानाशाही की तरफ धकेल दिया गया है।

महागठबंधन में फूट की बात करो, कोई फायदा नहीं होगा

लालू ने कहा कि अफवाह फैलाकर लोग खुश हो रहे हैं कि महागठबंधन में फूट पड़ गया है। महागठबंधन में फूट नहीं है और ना ही हो सकता है। दिल से ये सब लोग निकाल लें, हमें नीतीश जी और कांग्रेस का समर्थन है। हम मिल-जुलकर काम कर रहे हैं, जो इनलोगों को पच नहीं रहा है, इसीलिए एेसी अफवाह उड़ाते रहते हैं।

यूपी से भी खदेड़ देंगे भाजपा को

लालू ने कहा कि बिहार से तो खदेड़ ही दिया था, अब इनको यूपी से भी खदेड़ देंगे। ये लोग सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का काम करता है और इनका और कोई एजेंडा ही नहीं है। धर्म के नाम पर बेवकूफ बनाता है। यूपी में भी इनका सपना चूर होगा, वहां तो मुलायम यादव की सरकार बनेगी।

सहारा की डायरी में किन -किन नेताओं का शामिल है? ये बताना चाहिए। लोगों को कबतक और कितना धोखा देंगे। मोदी ने भारत को फिर से गुलामी की तरफ धकेल दिया है। ये जनता अब इनको माफ करने वाली नहीं है।

अदाणी, भदाणी से पैसा लिया और कालाधन की बात

राजद अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पीएम मोदी ने तो देश को चौपट कर दिया है, एेसे में बुलेट ट्रेन कहां से आएगा। अदानी भदानी से लेकर पैसा बैंक में भर दिया और लोग निकाल-निकाल कर खर्चा कर रहा है। यही अच्छा दिन है।

कांग्रेस ने कहा - महागठबंधन में फूट की बात गलत

वहीं राज्य के शिक्षा मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा है कि राजद के प्रदेशव्यापी धरने को हमारा नैतिक समर्थन है और लगातार महागठबंधन में फूट की बात गलत है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की तरफ से इस तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं।

अशोक चौधरी ने कहा कि हम राजद के महाधरने में शामिल नहीं हुए क्योंकि कांग्रेस भी अपने जिला मुख्यालयों में नोटबंदी के खिलाफ छह जनवरी को धरने का आयोजन करेगी और इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी।

तेजस्वी ने कहा - महागठबंधन का नहीं, राजद का महाधरना

महागठबंधन में फूट की बात पर आपत्ति जताते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ये महाधरना महागठबंधन का नहीं, बल्कि राजद के द्वारा आयोजित है। इसमें दूसरी पार्टी के सदस्यों के शामिल होने की बात को अफवाह बनाकर लोग जनता में भ्रम फैला रहे हैं कि महागठबंधन में फूट है।

बीजेपी ने कहा - राजद का महाधरना सुपर फ्लॉप

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि नोटबंदी गरीबों की आर्थिक आजादी की लड़ाई है और राजद ने इसके खिलाफ जाकर साबित कर दिया है कि उन्हें गरीबों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद का धरना सुपर फ्लॉप साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के मुद्दे पर देश की जनता पीएम मोदी के साथ है।

नित्यानंद राय ने कहा कि आने वाले समय में देश की जनता लालू यादव से हिसाब मांगेगी, लालू अपने परिवार के लिए चिंतित हैं, कालाधन रखने की वजह से ही आज उनका साथ सबने छोड़ दिया है। नोटबंदी के खिलाफ दिया जा रहा धरना टांय-टांय फिस्स हो गया है।

पढ़ें - यूपी चुनाव में गठबंधन की कवायद, राजद-जदयू के अलग-अलग सुर-ताल

पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि लालू के साथ

समरस समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि राजद के तत्वावधान में नोटबंदी से परेशानी के खिलाफ महाधरना कार्यक्रम में शामिल होंगे। नागमणि ने राजद के आंदोलन का समर्थन किया है। पार्टी के प्रधान महासचिव मनोरंजन कुशवाहा ने इसकी जानकारी दी। कुशवाहा ने बताया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को राजद कार्यकर्ताओं के साथ जिलों में आयोजित धरना कार्यक्रम में शामिल होने को कहा गया है।

पढ़ें - FLASHBACK 2016 : चुनौतियों ने भी कभी डगमगाने नहीं दिए सुशासन के कदम

वहीं आज फुलवारीशरीफ से हम के प्रत्याशी उदय मांझी ने राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उदय ने एक बार श्याम रजक को भी हराया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।