Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohini Acharya : 'चाचा आएंगे...', सिंगापुर जाते-जाते ये क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? बिहार पॉलिटिक्स में मची हलचल

    Updated: Wed, 12 Jun 2024 06:05 PM (IST)

    Bihar Politics News Hindi राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर के लिए रवाना हो गई हैं। सिंगापुर जाने से पहले उन्होंने बिहार के सीएम नी ...और पढ़ें

    लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य। फोटो- जागरण
    लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. केंद्र सरकार ने बिहार को झुनझुना थमा दिया- रोहिणी आचार्य
    2. चुनाव से पहले बड़ी बड़ी बातें करके गए थे- रोहिणी आचार्य

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) लोकसभा चुनाव के बाद सिंगापुर रवाना हो गईं हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों से मिलने जा रही हैं। 15 दिनों बाद वापस लौट आएंगी। सिंगापुर जाते जाते उन्होंने बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाला बयान दे दिया है। 

    रोहिणी आचार्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को फिर से ठनठन गोपाल बना दिया। कुछ नहीं दिया बिहार को। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भी बोल रही है कि केंद्र सरकार ने हमें झुनझुना थमा दिया है। बिहार आकर एनडीए के नेताओं ने बड़ी बड़ी बातें की, लेकिन कुछ नहीं दिया। 

    हम उनको महागठबंधन में क्यों वापस लेकर आएंगे- रोहिणी आचार्य

    Bihar News उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) की सारी सच्चाई सामने आ गई अब जनता तय करे कि उन्होंने (भाजपा) कितने झूठे वादे किए थे, लेकिन क्या हुआ। इसके अलावा, बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर रोहिणी आचार्य ने कहा कि हम उनको महागठबंधन में क्यों वापस लेकर आएंगे? वह बड़े हैं, उन्हें आशीर्वाद देना है। चाचा जी आएंगे और कब आएंगे ये तो वही बताया पाएंगे। हमलोग तो उनके बाल बच्चे हैं, उनका आशीर्वाद चाहिए।   

    बता दें कि रोहिणी आचार्य ने सारण सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाईं। इस सीट पर भाजपा के राजीव प्रताप रुडी की जीत हुई। मतदान के दौरान दोनों के समर्थकों के बीच बवाल भी हुआ। जिसकी चर्चा आज तक हो रही है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 

    Expressway : इस जिले से गुजरेंगी 3 एक्सप्रेस-वे, पहली कैबिनेट बैठक में बिहार को तोहफा; पढ़ें कहां आना-जाना होगा आसान

    Upendra Kushwaha : 'टांग खींचने की बजाय...', विभाग बंटवारे के बाद किसपर भड़के कुशवाहा? नए बयान से बिहार में बढ़ी हलचल