Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lalu Yadav Health: लालू यादव के लिए अगले 2-3 दिन अहम, अचानक क्यों करानी पड़ी एंजियोप्लास्टी?

    Updated: Thu, 12 Sep 2024 07:29 PM (IST)

    राजद सुप्रीमो लालू यादव ने हाल ही में मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में एंजियोप्लास्टी करवाई है। उन्हें हृदय संबंधी समस्याएं पहले भी हो चुकी हैं और ...और पढ़ें

    हृदय समस्या के बाद लालू ने कराई एंजियोप्लास्टी। फाइल फोटो
    हृदय समस्या के बाद लालू ने कराई एंजियोप्लास्टी। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, पटना। Lalu Yadav Health Update राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को हृदय संबंधी समस्या के बाद उन्होंने अपनी एंजियोप्लास्टी कराई है। दो दिन पूर्व ही लालू प्रसाद पार्टी के पूर्व एमएलए और अपने सहयोगी भोला यादव और सांसद पुत्री मीसा भारती के साथ मुंबई गए थे।

    यहां उन्होंने एशियन हार्ट अस्पताल में अपनी एंजियोप्लास्टी कराई। फिलहाल वे मुंबई में ही हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक है परंतु वे दो-तीन दिन डाक्टरों की निगरानी में ही रहेंगे।

    बिरसा मुंडा जेल में हुई थी हार्ट की दिक्कत

    लालू प्रसाद को हृदय संबंधी समस्या पहली बार 2021 में रांची की बिरसा मुंडा जेल में रहने के दौरान हुई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह लेने को कहा था। बाद में उन्हें किडनी संबंधी समस्या का सामना करना पड़ा।

    डॉक्टरों ने दी तुरंत एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह

    उन्होंने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट भी कराया। हाल ही में वे नियमित जांच के लिए सिंगापुर गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्हें एक बार फिर हृदय संबंधी समस्या हो रही थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल एंजियोप्लास्टी कराने को कहा था।

    पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों की सलाह के बाद 10 सितंबर को लालू प्रसाद मुंबई गए, जहां उन्होंने एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉक्टर संतोष डोरा और तिलक सुवर्ण ने उनकी सफल एंजियोप्लास्टी की।

    यहां बता दें कि करीब 10 वर्ष पहले इसी अस्पताल में लालू यादव के दिल का आपरेशन हुआ था। 2014 में उनके एरोटिक वाल्व का रिप्लेसमेंट किया गया था। जिसके बाद लालू यादव 2018 और 2023 में दो बार फालो-अप के लिए मुंबई गए थे।

    खबरें और भी