विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'Lalu Yadav बिहार में कांग्रेस के सबसे बड़े दुश्मन', राजद के सिंबल बांटने पर महागठबंधन में बवाल

Published: Sun, 24 Mar 2024 09:12 PM (IST)

महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हुए बिना लाल यादव ने कई सीटों पर राजद के उम्मीदवार उतार दिए। ...और पढ़ें

लालू यादव बिहार में कांग्रेस के सबसे बड़े दुश्मन : किशोर। (फाइल फोटो)
लालू यादव बिहार में कांग्रेस के सबसे बड़े दुश्मन : किशोर। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा राजद प्रत्याशियों को एकतरफा सिंबल दिए जाने और वाम दलों को सीटें बांट देने से कांग्रेस में क्षुब्ध नेता मुखर होने लगे हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य किशोर कुमार झा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि बिहार में कांग्रेस की जो फजीहत हुई है, वह कोई नई स्थिति नहीं है। तब भी पार्टी उन बेईमानों के साथ गठबंधन के लिए आतुर है। ऐसे रणनीतिक कारकों से घिन आती है।

उन्होंने आगे लिखा कि मैं शीर्षस्थ नेताओं से लगातार कहता रहा कि प्रदेश में कांग्रेस का सबसे बड़े दुश्मन लालू प्रसाद हैं। किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

बता दें कि शनिवार को औरंगाबाद के पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता निखिल कुमार ने राजद द्वारा गठबंधन धर्म नहीं निभाने पर सख्त चेतावनी दी थी। निखिल ने कहा था कि राजद द्वारा बिना सीट शेयरिंग हुए सिंबल बांटने से महागठबंधन को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बक्सर में महिलाओं पर बल प्रयोग की कांग्रेस ने की निंदा

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आनंद माधव ने एक बयान जारी कर कहा कि बक्सर के चौसा में पावर प्लांट के गेट पर धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों के घर में घुसकर पुलिस द्वारा महिलाओं और किसानों के स्वजनों को मारा-पीटा जाना तथा तोड़-फोड़ करना शर्मसार करने वाली घटना है।

किसानों के परिवार पर हुए इस अमानवीय अत्याचार की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। सरकार इस दरिंदगी के पीछे अपनी मंशा स्पष्ट करे तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।

बिहार कांग्रेस बक्सर के किसानों एवं उनके परिवार के साथ सहानुभूति रखती है एवं कष्ट में उनके साथ है। किसान न्याय इन सारी समस्याओं का एकमात्र समाधान है।

सुमन कुमार ने राज्यपाल से मिलकर होली की शुभकामना दी

राजभवन में रविवार को राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से कांग्रेस नेता सुमन कुमार मल्लिक ने शिष्टाचार मुलाकात की। शाल भेंट कर उन्होंने राज्यपाल का अभिवादन किया और होली की शुभकामना दी।

मल्लिक ने कहा कि राज्य का संवैधानिक प्रमुख होते हुए भी आर्लेकर की सादगी और व्यवहार समाज-सेवा में रहने वालों के लिए अनुकरणीय है।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार की वो सीटें, जहां नीतीश कुमार को मिली सीधी चुनौती, क्या इस बार 'खेल' कर पाएंगे लालू यादव?

Bihar Politics: बिहार की वो सीटें, जहां नीतीश कुमार को मिली सीधी चुनौती, क्या इस बार 'खेल' कर पाएंगे लालू यादव?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।