यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'Lalu झुकेगा नहीं...', RJD दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर, कहा- तेजस्वी ने खींच दी है बड़ी लकीर; कोई नहीं कर पाएगा छोटा
Bihar Politics बिहार में नई सरकार बनने के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव की ईडी के सामने पेशी को लेकर सियासी माहौल गर्म है। इसे लेकर अब पोस्टरबाजी भी हो ...और पढ़ें

HighLights
- जदयू के बाद राजद ने लगवाया पोस्टर
- पोस्टरबाजी से सियासी माहौल में और बढ़ी गर्मी
राज्य ब्यूरो, पटना। Lalu Yadav Nitish Kumar Bihar Politics : राज्य में नई सरकार के गठन के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद से प्रवर्तन निदेशालय की लंबी पूछताछ के बीच राष्ट्रीय जनता दल ने बयान जारी कर कहा कि जिसे जो साजिश रचना है रच लें।
जिस एजेंसी को लगाना है लगा लें, लेकिन सच्चाई यह है कि तेजस्वी यादव ने 17 महीने में अपने काम से जो लकीर खींच दी है उसे कोई छोटा नहीं कर पाएगा।
जदयू-राजद के बीच पोस्टर की सियासत
इधर, बिहार में सत्ता बदलने के बाद पोस्टर वॉर जैसी स्थिति बन गई है। पहले नीतीश कुमार की पार्टी ने बीते रविवार पटना की सड़क पर पोस्टर लगाया। इसके बाद अब मंगलवार को राजद के दफ्तर के बाहर लालू का पोस्टर नजर आया।
लालू यादव का पोस्टर उनके ईडी कार्यालय में पेश होने को लेकर लगाया गया है। इसमें एक कार्टून हुआ है। उसमें लालू यादव को कुछ लोग रस्सी-क्रेन से गिराने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, इस पर लालू को झुकेगा नहीं.. बोलते हुए दिखाया गया है। पोस्टर पर युवा राजद के प्रदेश महसचिव प्रेम कुमार यादव का नाम भी लिखा गया है।
लालू की पेशी को राजद ने बताया सोची-समझी साजिश
इससे पहले राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि सरकार गठन के महज कुछ घंटों के बाद ही एक सोची समझी साजिश के तहत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को परेशान करने के लिए पूछताछ के नाम पर घंटों बिठाकर रखा जाता है।
खबरें और भी
एक बीमार व्यक्ति के साथ ऐसा बर्ताव करने के पीछे जो साजिश है जनता उसे समझ रही है। शक्ति ने कहा कि जनता तो मालिक होती है और काम के आधार पर भविष्य की बुनियाद तय करती है।
महागठबंधन की सरकार में बतौर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जो लकीर खींच दी है वह अन्य दलों के लिए बड़ी चुनौती है।
जनता सुनाएगी अपना फैसला
उन्होंने कहा जिस जांच एजेंसी को लगाना है लगा लें। जिस बुजुर्ग को परेशान करना है कर लें। जहां पलटना है पलट लें। हम अपने सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे।
चुनाव आ रहे हैं हमारी मालिक जनता अपना फैसला सुनाएगी और तय करेगी कि सत्ता के लोभ में पटल जाने वालों के साथ रहेगी या विकास की लकीर खींचने वालों के साथ।

राजधानी में रविवार को लगाया गया नीतीश कुमार का पोस्टर।
नीतीश का भी लगा था पोस्टर
बता दें कि राजधानी पटना में बीते रविवार को बिहार के कार्यवाहक सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन के साथ नई सरकार बना ली थी।
इस दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के समर्थकों ने राजधानी में नीतीश के पोस्टर लगाए थे।। इस पोस्टर में 'नीतीश सब के हैं' लिखा गया है।
यह भी पढ़ें
Bihar Politics : NDA को भी पता है RJD का 'प्लान-बी', विधानसभा में नीतीश सरकार से दो-दो हाथ की तैयारी