विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tejashwi Yadav की बेटी का बर्थडे मनाने परिवार संग दिल्ली निकले लालू, कुर्ता फाड़ होली की राह तकते रह गए कार्यकर्ता

Published: Sun, 24 Mar 2024 08:28 PM (IST)

लालू यादव इस बार भी कार्यकर्ताओं के साथ पेमस कुर्ता फाड़ होली नहीं खेलेंगे। वह अपने पूरे परिवार के साथ ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव की बेटी का बर्थडे मनाने परिवार संग दिल्ली निकले लालू।
तेजस्वी यादव की बेटी का बर्थडे मनाने परिवार संग दिल्ली निकले लालू।

HighLights

  1. लालू यादव अपने परिवार के साथ रविवार शाम पटना से दिल्ली के लिए रवाना
  2. तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती भी दिल्ली रवाना

राज्य ब्यूरो, पटना। लालू प्रसाद अपने परिवार के साथ रविवार की शाम पटना से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए। लालू प्रसाद के साथ पत्नी राबड़ी देवी के अलावा बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पुत्र तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती भी दिल्ली गए हैं।

लालू प्रसाद के परिवार की दिल्ली की इस यात्रा के पीछे दो प्रयोजन हैं। तेजस्वी यादव की पुत्री कात्यायनी का पहला जन्म दिवस और होली।

27 मार्च को कात्यायनी के पहले जन्मदिवस के मौके पर दिल्ली में समारोह आयोजित किया है। इसके साथ ही लालू परिवार के साथ दिल्ली में ही होली मनाना चाहते थे।

पार्टी के लोगों को उम्मीद थी कि इस बार होली के पर्व पर लालू प्रसाद पटना में रहेंगे, लेकिन लालू प्रसाद ने पटना की बजाय दिल्ली में रहन का निर्णय किया और दिल्ली रवाना हो गए।

कभी लालू आवास पर होती थी कुर्ता फाड़ होली 

यहां बता दें कि करीब दो दशकों से लालू आवास में होली का पर्व उस तरह नहीं मनाया गया, जो 1997 से लेकर 2000 तक मनाया जाता था।

उस दौर में लालू प्रसाद के आवास पर कुर्ता फाड़ होली हुआ करती थी, लेकिन चारा घोटाले में लालू प्रसाद का नाम आने और बाद में सजा होने के बाद से वैसी होली कभी लालू-राबड़ी आवास में नहीं मनाई गई।

नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों काे होली की शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश व देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हाेली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिंदगी में खुशियों का नया रंग लेकर आएगा।

उन्होंने आगे लिखा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं। लोग आपस में मिल-जुलकर खुशियां बांटते हैं।

मु्ख्यमंत्री ने राज्यवासियों से यह अपील की है कि होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार की वो सीटें, जहां नीतीश कुमार को मिली सीधी चुनौती, क्या इस बार 'खेल' कर पाएंगे लालू यादव?

Bihar Politics: 'महागठबंधन में मचा सिर फुटौव्वल...', Lalu Yadav के सिंबल पॉलिटिक्स पर अब Lalan Singh ने कसे तीखे तंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।