Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: सीटों के बंटवारे से पहले ही लालू की पार्टी RJD ने झोंकी ताकत, इन 13 जिलों में लगा रही जोर

    By Sunil Raj Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 11 Jan 2024 08:24 AM (GMT+05:30)

    इंडी गठबंधन में सीटों के बंटवारे से पहले ही लालू यादव की पार्टी राजद ने लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। चुनाव को लेकर पार्टी ने प्रचार अभियान शुरू ...और पढ़ें

    राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव
    राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव

    HighLights

    1. महिलाओं पर अत्याचार को लेकर लोगों में काफी आक्रोश
    2. आरक्षण के मुद्दे पर राजद को मिला समर्थन

    राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम बुधवार से प्रारंभ हो गया। पहले दिन 13 जिलों में कार्यकर्ता संवाद आयोजित किया गया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बयान जारी कर कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के संकल्पों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला कार्यकर्ता संवाद को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

    भाजपा की जन विरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। इसके खिलाफ लोग एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नीतीश-तेजस्वी यादव की सरकार ने जो वादे किए वे पूरे किए जा रहे हैं।

    लोगों को नौकरी रोजगार देने का मसला हो, आरक्षण का दायरा बढ़ाने का जनता ने इसके लिए सरकार को दिल से धन्यवाद दिया है। मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि अगले दो दिनों तक 13-13 जिलों में यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

    बाढ़ में हुई राजद की बैठक 

    बाढ़ में युवा राजद के जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव के नेतृत्व में जिला की बैठक बुलाई गई। इसमें बाढ़ जिला प्रभारी कंचन कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए और सभी प्रखंड अध्यक्षों को पंचायत अध्यक्ष एवं बुथ अध्यक्ष बनाने का निर्देश दिया।

    खबरें और भी

    इस मौके पर राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, जितेंद्र यादव, पूर्व प्रवक्ता मिथलेश यादव, मीडिया प्रभारी प्रकाश मुन्ना, रंजीत यादव, शंभू यादव, अखिलेश यादव दर्जनों नेताओं राजद को मजबूत करने का वादा किया।

    यह भी पढ़ें-

    Hema Yadav को क्यों दी जमीन? Lalu Yadav की बेटी पर Sushil Modi ने छोड़े सवालों के बाण, बोले- घर की महिलाओं को...

    Lok Sabha Election 2024: भाकपा ने 3 और माले ने 5 लोकसभा सीट पर ठोका दावा, Nitish Kumar की JDU आएगी बैकफुट पर?