विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIDEO: लालू यादव बिना सुरक्षा घर से निकले, पटना की सड़कों पर दौड़ी गाड़ी तो देखते रह गए लोग

Published: Wed, 10 Jun 2026 01:53 PM (IST)

लालू प्रसाद यादव बुधवार को पटना में बिना सुरक्षा घेरे और पुलिस एस्कॉर्ट के अपनी इनोवा कार में सड़कों पर निकले, जिससे लोग हैरान रह गए।

डिजिटल डेस्क, पटना। पटना में बुधवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने लोगों को हैरान कर दिया। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव बिना सुरक्षा घेरे और पुलिस एस्कॉर्ट के शहर की सड़कों पर निकल पड़े। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, लालू यादव बुधवार को राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड से बाहर निकले। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके साथ न तो सुरक्षाकर्मियों का काफिला था और न ही पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ियां। वह केवल कार में सवार होकर रवाना हुए।

आमतौर पर लालू यादव की आवाजाही के दौरान सुरक्षा कर्मियों की बड़ी टीम और पुलिस एस्कॉर्ट मौजूद रहती है। ऐसे में उनका बिना सुरक्षा घेरे के सड़क पर निकलना लोगों के लिए हैरानी का विषय बन गया। बता दें यह पहला मौका है जब लालू यादव बिना सुरक्षा घेरे के दिखाई दिए।

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में रूटीन चेकअप के बाद मंगलवार को पटना लौटे थे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव और सांसद मीसा भारती भी थीं। एयरपोर्ट से रबड़ी आवास तक लालू पार्टी के नेता-कार्यकर्ता के सुरक्षा घेरे में पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- सिंगापुर से लौटे लालू 'मौन', तेजस्वी-मीसा ने संभाला मोर्चा; राबड़ी आवास पर 'लाठीधारी' पहरा!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।