Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पत्नी RJD विधायक फिर क्यों लालू-तेजस्वी से नाराज हो गए रामा सिंह? राजद से दिया इस्तीफा, पार्टी छोड़ने की बताई ये वजह

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 04:04 PM (IST)

    तीसरे चरण के चुनाव से पहले लालू यादव और तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। शिवहर या वैशाली से लोकसभा की उम्मीदवारी चाहने वाले राजद के वरिष्ठ नेता रामा स ...और पढ़ें

    लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका, पूर्व सांसद रामा सिंह ने RJD से दिया इस्तीफा
    लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका, पूर्व सांसद रामा सिंह ने RJD से दिया इस्तीफा

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Politics In Hindi लालू यादव (Lalu Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को तीसरे चरण के चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह (Rama Singh Resign) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। ऐसा अनुमान है कि वह चिराग पासवान की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

    रामा सिंह ने इस्तीफा के पत्र में लिखा कि राजद अपनी नीति और मूल सिद्धांतों से भटक गई है। जिसमें मैं अपने आप को काफी आहत और उपक्षित महसूस कर रहा हूं। आज मैं और मेरे समर्थक राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

    इसलिए पार्टी से थे नाराज

    ऐसा माना जा रहा है कि रामा सिंह शिवहर या वैशाली सीट के लिए लालू-तेजस्वी से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी मांग को दरकिनार कर दिया गया। इसलिए पार्टी से वह नाराज हो गए।

    बता दें कि रामा सिंह लोजपा के टिकट पर वैशाली सीट से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। तब उन्होंने राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह को भारी बहुमत से हराया था। फिलहाल, उनकी पत्नी बीना सिंह राजद की विधायक हैं। उन्होंने 2020 में महानार विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी।     

    यह भी पढ़ें-

    खबरें और भी

    Tejashwi Yadav : 'हमको CM बनाना है तो...', हाजीपुर में अचानक क्या बोले तेजस्वी? चिराग के लिए खुलकर कह दी ये बात

    Amit Shah: 'अगर इंडी गठबंधन जीता तो...', प्रधानमंत्री पद को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान; सियासी हलचल तेज