Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Land For Job Scam: चुनाव से पहले फिर मुश्किल में पड़ा लालू परिवार, ED ने दाखिल की चार्जशीट; 16 जनवरी को होगी सुनवाई

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 12:47 PM (IST)

    लालू परिवार की मुश्किलें फिर बढ़ गईं हैं। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी ...और पढ़ें

    लालू परिवार के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट
    लालू परिवार के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

    HighLights

    1. दो फर्मों पर भी आरोप लगाया गया आरोप
    2. आज ही चार्जशीट और दस्तावेजों की ई-कॉपी भी दाखिल करने का निर्देश

    डिजिटल डेस्क, पटना। Land For Job Scam लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इससे पहले, लालू परिवार (Lalu Yadav Family) मुश्किलें फिर बढ़ गईं हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 'लैंड फॉर जॉब' मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

    इस चार्जशीट में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi), मीसा भारती (Misa Bharti), हेमा यादव, हृदयानंद चौधरी समेत अमित कत्याल का नाम शामिल है। इसके अलावा, इस मामले में दो फर्मों पर भी आरोप लगाया गया है।

    गौरतलब है कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को आज ही चार्जशीट और दस्तावेजों की ई-कॉपी भी दाखिल करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले को लेकर अदालत में 16 जनवरी, 2024 को सुनवाई होगी।

    ईडी ने 600 करोड़ के घोटाले का किया दावा

    इस मामले में ईडी के अलावा सीबीआई ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी यादव, बेटी मीसा भारती समेत 16 आरोपियों के खिलाफ साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत चार्जशीट दायर की थी। 

    जांनकरी के मुताबिक, ईडी ने अभी तक 600 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिलने का दावा किया है। ईडी के अनुसार, अपराध से बनाई संपत्तियों में से 350 करोड़ की अचल संपत्ति है, जबकि 250 करोड़ रुपये बेनामी लोगों के माध्यम से लालू यादव के परिवार के सदस्यों के पास आये थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Land For Job Scam: लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, राबड़ी-तेजस्‍वी समेत कई के खिलाफ CBI ने दाख‍िल की चार्जशीट

    Land for Job Scam: 'लालू परिवार को चार्जशीट की कॉपी सौंपे CBI', कोर्ट का आदेश; 8 मई को होगी अगली सुनवाई