यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Patna News: आंगनवाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज, RJD दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा और नारेबाजी
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान पर बवाल थमा भी नहीं था कि अब राजधानी पटना में आरजेडी दफ्तर के बाहर आंगनवाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज क ...और पढ़ें

HighLights
- पटना में आरजेडी दफ्तर के बाहर आंगनवाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज की खबर
- प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान पर बवाल थमा भी नहीं था कि अब पटना में आरजेडी दफ्तर के बाहर आंगनवाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज की खबर सामने आ रही है। प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है।
सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता खुद को राज्यकर्मी बनाने की मांग कर रही हैं। महिलाओं को पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा है। इसके बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को भागते हुए देखा गया।
आरजेडी दफ्तर के बाहर कर रही थीं प्रदर्शन
सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आरजेडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रही थीं। सभी राज्यकर्मी बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रही थीं। जिसके बाद पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज कर दिया।
यह भी पढ़ें
BPSC Teacher Salary: बीपीएससी शिक्षकों को किस आधार पर मिलेगा वेतन? आसान भाषा में समझें यहां
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
नीचे देखें वीडियो...
#WATCH | Police resort to lathi-charge on Anganwadi workers protesting over their various demands including hike in honourarium, in Bihar's Patna pic.twitter.com/XaGKp5JeqJ
— ANI (@ANI) November 9, 2023