विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics : जदयू महासचिव राजीव रंजन के घर मकर संक्रांति भोज, शामिल हुए कई दलों के नेता व मंत्री

Published: Sat, 13 Jan 2024 07:55 PM (IST)

Bihar Politics जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता राजीव रंजन की ओर से शनिवार को यहां आयोजित मकर संक्रांति भोज ...और पढ़ें

जदयू महासचिव राजीव रंजन द्वारा आयोजित चूड़ा-दही भोज में शामिल दिग्गज नेता।
जदयू महासचिव राजीव रंजन द्वारा आयोजित चूड़ा-दही भोज में शामिल दिग्गज नेता।

HighLights

  1. जदयू के महासचिव राजीव रंजन के मकर संक्रांति भोज में कई दलों के नेता पहुंचे।
  2. व्यस्तताओं के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोज में शामिल नहीं हुए।

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता राजीव रंजन की ओर से शनिवार को यहां आयोजित मकर संक्रांति भोज में बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। इसमें नालंदा से आए लोगों की संख्या अधिक थी।

राजीव रंजन के मुताबिक, पूर्व की व्यस्तताओं के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोज में शामिल नहीं हुए। विधान परिषद में जदयू के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री ने अपनी शुभकामनाएं भेजी।

ये दिग्गज नेता हुए शामिल

भोज में शामिल होने वालों में मंत्री रत्नेश सदा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य रीना यादव, विधायक जितेंद्र प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद वाल्मीकि प्रसाद सिंह, विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार मनीष वर्मा, पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष नवीन आर्य, महासचिव सदन प्रसाद प्रमुख रूप से शामिल हुए।

ये नेता भी हुए शामिल

इसके अलावा, इबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद्रवंशी, जदयू नेता छोटू सिंह, पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. एलबी सिंह, जदयू प्रवक्ता डॉ. सुनील सिंह अंजुम आरा, अभिषेक झा, अनुप्रिया एवं कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ व कई अन्य नेता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: 500 रुपये के लिए दारू पार्टी में टी-शर्ट से घोंट डाला गला, नाखून से फोड़ दी दोनों आंखें; बिहार के आरा में वीभत्स हत्याकांड

Bihar News : नवादा में वारिसलीगंज रेलवे रैक प्वॉइन्ट पर वर्चस्व को लेकर 2 गुटों में गोलीबारी, 27 लोग गिरफ्तार; 82 नामजद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।