Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आसनसोल में आमने-सामने होंगे बिहार के दो सुपरस्टार, शॉटगन सिन्हा को टक्कर देते दिखेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 07:56 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में से 195 सी ...और पढ़ें

    शॉटगन सिन्हा को टक्कर देंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह। (फाइल फोटो)
    शॉटगन सिन्हा को टक्कर देंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भाजपा ने पवन सिंह को आसनसोल से बनाया अपना उम्मीदवार
    2. शॉटगन सिन्हा को टक्कर देते नजर आएंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह

    डिजिटल डेस्क, पटना। Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में से 195 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 20 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पश्चिम बंगाल के लिए जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे दिलचस्प नाम भोजपुर स्टार पवन सिंह का है।

    पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर उनकी सीधी भिड़ंत टीएमसी के दिग्गज नेता शत्रुघ्न सिन्हा से होगी।

    बता दें कि पवन सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा दोनों ही बिहार से ताल्लुक रखते हैं। आसनसोल में बिहारी मतदाताओं का जबरजस्त प्रभाव माना जाता है। ऐसे में बिहार के इन सुपरस्टार्स के बीच की टक्कर बेहद दिलचस्प होने वाली है।

    2022 में शॉटगन ने दर्ज की थी जीत

    बता दें कि 2022 में हुए लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी उम्मीदवार रहे शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचने में कामयाब रहे थे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल को करीब तीन लाख वोटों से हराया था।

    इस बार भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर दांव चला है। आसनसोल में इस बार भाजपा की पकड़ अच्छी मानी जा रही है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बहाने भाजपा बिहारी मतदाताओं को साधने का प्लान बनाया था।

    बिहार के आरा जिले से ताल्लुक रखते हैं पवन सिंह

    भोजपुरी स्टार पवन सिंह बिहार के आरा जिले से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म आरा के जोकहरी में हुआ था। उन्होंने 'भोजपुरिया राजा'और 'देवरा बड़ा सतावेला'जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। पवन सिंह की बिहार और यूपी में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। पश्चिम बंगाल के 

    खबरें और भी

    आसनसोल में बड़ी संख्या में बिहारी मतदाता हैं। ऐसे में इस लोकसभा सीट पर एक कड़ी टक्कर होना तय माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: PM Modi: पीएम मोदी को पहनाई जा रही थी माला, बगल में खड़े नीतीश का प्रधानमंत्री ने यूं खींच लिया हाथ; Video

    PM Modi Bihar Visit: 'बिहार को लूटने का सपना देखने वालों...', लालू-तेजस्वी पर प्रधानमंत्री मोदी के तीखे तंज