Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: NDA से कितनी सीट लेंगे जीतन राम मांझी? बेटे संतोष ने कर दि‍या खुलासा

    Updated: Sat, 06 Jan 2024 08:49 PM (IST)

    हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी कित ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: NDA से कितनी सीट लेंगे जीतन राम मांझी? बेटे संतोष ने कर दि‍या खुलासा
    Lok Sabha Election 2024: NDA से कितनी सीट लेंगे जीतन राम मांझी? बेटे संतोष ने कर दि‍या खुलासा

    HighLights

    1. सीटें तय नहीं, मोदी के लिए हर कुर्बानी को तैयार : हम
    2. एनडीए की ओर से जो भी सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी, उस पर पार्टी चुनाव लड़ेगी: संतोष सुमन

    राज्य ब्यूरो, पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी, यह अभी तय नहीं है।

    हमारी 10 से 12 सीटों पर बूथ स्तर की तैयारी है, मगर ऐसा नहीं है कि हम इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।

    हमारी ओर से काेई दबाव नहीं: संतोष

    एनडीए की ओर से जो भी सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी, उस पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। हमारी ओर से कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि आइएनडीआइए लालच का गठबंधन है, इसमें जल्द बिखराव होगा।

    पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर आयोजित बैठक में संतोष सुमन ने प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्षों को सभी जिलों में पंचायत और बूथ स्तर तक पार्टी को ले जाने का टास्क दिया।

    'हम' की 18 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी 

    उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी है। इसके अलावा पटना में 10 फरवरी को पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

    बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक डॉ. अनिल कुमार, श्याम सुंदर शरण, राजन सिद्दकी, आरके दत्ता, राजेश्वर मांझी समेत कई नेता मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें -

    Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस का ये नेता 11 राज्य में चुनेगा टिकट के दावेदार, महाराणा प्रताप के वंशजों से है इनका गहरा नाता

    KK Pathak: स्कूल में गेट खोलते ही भड़क उठे केके पाठक, डीईओ, दो बीईओ व चार प्रधानाध्यापक का वेतन रोका