यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब चिराग पासवान किस पर खेलेंगे दांव? खगड़िया सीट पर महागठबंधन का कैंडिडेट फाइनल, CPI(M) ने कर दिया क्लियर
Lok Sabha Elections महागठबंधन में अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। वहीं पहले चरण के चुनाव के नामांकन का समय भी खत्म हो जा रहा है। ऐसे में राजद ...और पढ़ें

HighLights
- खगड़िया सीट से महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार संजय कुमार होंगे- सीपीआई(एम)
- कांग्रेस और राजद की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया
डिजिटल डेस्क, पटना। Lok Sabha Elections 2024 बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच अब तक सीट फाइनल नहीं हो पाई है। सीट बंटवारे (Seat Sharing Bihar) से पहले ही सहयोगी दलों ने बिहार में कुछ सीटों पर अपना कैंडिटेट फाइनल करना शुरू कर दिया है। राजद (RJD) ने 10 से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशियों को हरी झंडी दे दी है। अब सीपीआई(एम) ने भी एक उम्मीदवार को फाइनल कर दिया है।
सीपीआई (एम) ने कहा कि बिहार के खगड़िया लोकसभा सीट (Khagaria Lok Sabha Seat) से महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार संजय कुमार होंगे। इस घोषणा के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। अब तक इस मामले में कांग्रेस और राजद की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
वहीं, एनडीए ने भी इस सीट पर अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। यह सीट चिराग पासवान (Chirag Paswan) के खाते में गई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि चिराग किस पर दांव खेलेंगे।
Mahagathabandhan supported candidate Sanjay Kumar to be Lok Sabha candidate from Khagadia, Bihar: CPI(M)
— ANI (@ANI) March 26, 2024
10 प्रत्याशियों को चुनावी सिंबल बांट चुका है राजद
राजद, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर भले ही सहमति में देर हो, लेकिन राजद ने मैदान में अपने कैंडिडेट उतारना शुरू कर दिया है। बिना किसी सहमति के राजद अब तक अपने 10 प्रत्याशियों को चुनावी सिंबल बांट चुका है।
हालांकि, इस पांच सीटों पर अब तक राजद ने अपना प्रत्याशी फाइनल नहीं किया है, लेकिन जमुई से अर्चना रविदास को सिंबल देने की बात चल रही है।
यह भी पढ़ें-