Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP ने आखिरकार निकाल लिया RJD का काट! चुनाव को लेकर बिहार के लिए बनाई अलग रणनीति, इस दिग्गज नेता ने संभाला मोर्चा

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 11:59 AM (IST)

    Bihar Politics लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में भाजपा पूरी तरह से एक्टिव है। अब बीजेपी नई रणनीति के साथ लोगों के बीच पहुंच रही है। इससे विपक्ष को नुकसान ...और पढ़ें

    BJP ने आखिरकार निकाल लिया RJD का काट
    BJP ने आखिरकार निकाल लिया RJD का काट

    HighLights

    1. लाभार्थी संपर्क अभियान में घर-घर पहुंचेगी भाजपा - राकेश सिन्हा
    2. मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं- राकेश सिन्हा

    संवाद सहयोगी, दुल्हिन बाजार (पटना)।  Bihar Political News In Hindi पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड के उलार सूर्य मंदिर स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा द्वारा लाभार्थी जनसंपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिमन्यू कुशवाहा और संचालन बिक्रम मंडल प्रभारी अजेश शर्मा ने किया।

    मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने बताया कि एक से चार मार्च तक बड़े स्तर पर चलाए जाने वाले लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

    सभी कार्यकर्ता को लाभार्थियों के घर-घर जाना है- राकेश सिन्हा

    उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता को लाभार्थियों के घर-घर जाना है और मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उनका अनुभव प्राप्त करना है। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए इसे मोदी की गारंटी बताना है।

    उन्होंने कहा कि लोगों से  2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा के लिए समर्थन मांगना है। मौके पर जिला महामंत्री नीरज तिवारी,प्रदेश कर समिति सदस्य शिवेंद्र धारी सिंह, पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार , नंदकिशोर शर्मा ,अभय कुमार, विधान सभा मुख्य वक्ता श्रीनिवास शर्मा, सुनील कुमार, शंभू शरण चंद्र, मोहन शर्मा, रमेश चंद्र सिंह, चंद्र अरविंद सिह, धन्नजय भारती, राघव शाही इत्यादी।

    यह भी पढ़ें-

    Chirag Paswan: चुनाव को लेकर चिराग की पार्टी ने सबकुछ कर लिया सेट! अब बस इस बात का इंतजार, केवल एक इशारे पर...

    Tejashwi Yadav की महारैली के बाद राजनीति तेज, नीतीश कुमार की JDU भी एक्टिव; शिक्षक नियुक्ति पर दे दिया नया बयान

    खबरें और भी