Mahashivratri Photos: बिहार के शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, केंद्रीय मंत्री बने भोले बाबा के गाड़ीवान
बिहार में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। पटना, गया और पूर्वी चंपारण सहित विभिन्न शहरों के शिवालयों ...और पढ़ें
HighLights
बिहार में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है।
शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, स्वयंसेवक भी सेवा में जुटे।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार समेत पूरे देश में आज महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर रविवार सुबह से ही विभिन्न शहरों के तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।
भोर होते ही भक्तजन भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

गयाजी शहर के रामशिला स्फटिक महादेव के पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। फोटो जागरण
गया के प्रमुख शिवालयों, विशेषकर रामशिला मंदिर और मारकंडेय महादेव मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु दूध, जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

बगहा: रामनगर स्थित नीलकंठ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए उमड़े श्रद्धालु । फोटो जागरण
मंदिर परिसरों में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई है। स्वयंसेवक भी श्रद्धालुओं की सुविधा में जुटे हैं। दिन भर विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन जारी रहेगा, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा।

नीलकंठ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में रामनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तैनात पुलिस बल।फोटो जागरण
इसी तरह पूर्वी चंपारण जिले के रामनगर स्थित नीलकंठ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।

रविवार की भोर होते ही सागर पोखरा मनोकामना महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। फोटो जागरण

महाशिवरात्रि के अवसर पर भवानीपुर स्थित उग्रनाथ महादेव मंदिर में भी दर्शन पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। फोटो जागरण

हरलाखी के कल्याणेश्वर महादेव स्थान में भक्तों की कतार में लगकर लोगों ने अपनी बारी का इंतजार किया और अपने भगवान महादेव को जल चढ़ाया। फोटो जागहरण

शिवहर: महाशिवरात्रि पर बाबा भुनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। फोटो जागरण
महाशिवरात्रि पर बाबा भुनेश्वरनाथ महादेव मंदिर देकुली धाम में सुबह से पूजन, अर्चन, दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी हैं। सुबह से ही लोगों की कतार लगी हुई हैं। यहां रविवार को जलाभिषेक की परंपरा है।

शिवहर: देकुली धाम में महिला श्रद्धालुओं की कतार। फोटो जागरण
रविवार और महाशिवरात्रि के महा संयोग के बीच इस बार भीड़ अधिक दिख रही है। इधर जलाभिषेक को लेकर बागमती नदी के डुबाघाट से लेकर मंदिर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

हाजीपुर नगर के महादेव बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भोले बाबा को बैलगाड़ी पर लेकर निकल पड़े। ऐतिहासिक शिव बारात में शहर के लाखों की भीड़ के बीच सभी का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ी।

केंद्रीय मंत्री रहते हुए यह सातवां बार बाबा के गाड़ीबान बने। वैसे करीब 32 वर्षों से इस भूमिका का निर्वहन वह कर रहे हैं। शिव बारात में सैकड़ों झांकी बैंड बाजा, हाथी घोड़े ऊंट भूत बेताल शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह पर पुष्प बरसा कर स्थानीय लोगों के द्वारा स्वागत किया गया।

सिवान के गुठनी स्थित सोहागरा में जलाभिषेक को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। फोटो जागरण

शिवहर: देकुली धाम में महाशिवरात्रि पर बाबा भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर से लेकर हाइवे तक श्रद्धालुओं की भीड़। फोटो जागरण

सीतामढ़ी: बाजपट्टी के मंगलधाम में शिवरात्रि व शिव नवरात्रि पर पूजन करते आचार्य व श्रद्धालु। फोटो जागरण

सीतामढ़ी: हलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। फोटो जागरण
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।