Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को पायलट बताकर लड़की से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर ठग लिए 17 लाख रुपये

    Updated: Sun, 23 Jun 2024 01:46 PM (IST)

    पटना पुलिस ने खुद को पायलट बताकर लड़की को शादी का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी गौतम मृणाल को द ...और पढ़ें

    शादी का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी। (सांकेतिक फोटो)
    शादी का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. पायलट बता शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
    2. अन्य लड़कियों के साथ फ्रॉड की आशंका की भी जांच कर रही पुलिस

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के पटना में जक्कनपुर थाने की पुलिस ने खुद को पायलट बताकर शादी का झांसा देकर युवती से 17 लाख 20 हजार रुपये ठगने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गौतम मृणाल (27) को पुलिस ने देवघर के एक होटल से धर दबोचा।

    आरोपित गौतम मूलरूप से जमुई जिले का रहने वाला है। युवती से उसकी पहचान एक मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। वहां उसने अपनी पहचान एयर इंडिया के पायलट के रूप में दी थी। इस दौरान, वह जक्कनपुर इलाके में रहने वाली एक लड़की के संपर्क में आया और बातचीत करने लगा।

    कुछ दिनों बाद पिता की बीमारी का बहाना बनाकर रुपये ठग लिए। स्थानीय थानेदार हरि नारायण सिंह ने बताया कि आरोपित का आपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है।

    पायलट बनने की थी ख्वाहिश, हुआ नाकाम तो...

    बताया जाता है कि गौतम ने रांची के एक कालेज से पढ़ाई पूरी की, फिर पायलट बनने के लिए बेंगलुरु चला गया। लेकिन, वह नाकाम हो गया। इसके बाद भी वह पायलट की पोशाक में इंटरनेट मीडिया पर तस्वीरें अपलोड करता था।

    गौतम मृणाल कभी खुद को गायक, तो कभी फिल्म कलाकार बताता था। वह अक्सर महानगरों के होटलों में अय्याशी करते हुए तस्वीरें फोस्ट करता था।

    कई अन्य लड़कियों को शिकार बनाने की आशंका

    पीड़ित युवती गौतम मृणाल से दो साल से संपर्क में थी। माना जा रहा है कि उसने पहले भी कई युवतियों को शिकार बनाया होगा। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाकर जांच करने में जुटी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Neet Paper Leak 2024: नीट पेपर लीक मामले में अबतक क्या-क्या हुआ? कितने हुए गिरफ्तार, पढ़ें पूरी डिटेल

    Paris Olympics में निशाना लगाएंगी भाजपा MLA श्रेयसी सिंह, कहा- मेरा Gold पूरा करेगा बिहारवासियों का सपना