पटना में युवक ने मंचूरियन खरीदने गए दो लोगों पर छिड़का पेट्रोल, जिंदा जलाने की कोशिश
पटना सिटी के कैमाशिकोह मोड़ पर मंचूरियन खरीदने गए दो युवकों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद एक युवक ने दूसरे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
-1790363340908_m.webp)
इलाज कराने पहुंचा युवक। (जागरण)
HighLights
पटना में मंचूरियन खरीदने को लेकर दो युवकों में विवाद हुआ।
आरोपी उपेंद्र ने आशुतोष पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
आशुतोष और उदय राय गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के कैमाशिकोह मोड स्थित शुक्रवार की रात एक होटल पर मंचूरियन खरीदने गए दो युवकों के बीच विवाद तूल पकड़ लिया।
दोनों अपने स्वजन को बुलाने की बात कर करने लगे। इसी दौरान गुस्साए युवक केमाशिकोह निवासी उपेंद्र ने 31 वर्षीय आशुतोष उर्फ आशु राज पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। पास खड़े मंचूरियन लेने आया दूसरा युवक 40 वर्षीय उदय राय पर भी पेट्रोल पड़ने से जल गया।
आग से जलने की सूचना पर चौक थाना अध्यक्ष रजकिशोर कुमार घटना स्थल पहुंचे। थानाध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल डालकर जलाने वाले युवक की खोज में छापेमारी की जा रही है।
जख्मी दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आग लगने की सूचना पाकर दो दमकल मौके पर पहुंची लेकिन लोगों की मदद से युवक के शरीर पर लगी आग बुझा ली गई।
घटना के बाद आग में जलते हुए आशुतोष तेजी से मारूफगंज मोड़ की ओर भागा। मोड़ के समीप एक होटल वाले ने आशुतोष के शरीर पर पानी छिड़क कर आग बुझायी। आग बुझने के बाद आशुतोष पत्थर घाट स्थित घर चला गया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
अस्पताल रेफर
मालसलामी थाना पुलिस जली अवस्था में आशुतोष को श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले गई। बेहतर इलाज के लिए उसे नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।
मालसलामी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आशुतोष के छोटे भाई और उपेंद्र के बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर उपेंद्र ने आशुतोष के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। पास खड़े उदय राय के शरीर पर पेट्रोल पढ़ने से आग लग गई और वह भी जल गया।
आग से जला उदय राय भी किला रोड स्थित आवास पर पहुंचा। घायल अवस्था में उदय राय को स्वजन चौक थाना लेकर आए।
चौक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले गई। दोनों का प्राथमिक उपचार करा कर एनएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घायल आशुतोष ने बताया कैमाशिकोह के उपेंद्र राय व अन्य ने पेट्रोल छिड़क आग लगा दी है।
