विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनीष कश्यप को राहत नहीं, मदुरई कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा; बिहार भेजने के मूड में नहीं तमिलनाडु पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Tue, 04 Apr 2023 09:22 AM (IST)

यूट्यूबर मनीष कश्यप से तीन दिनों तक पूछताछ के बाद सोमवार को उसे मदुरई कोर्ट में पेश किया गया जहां ...और पढ़ें

मनीष कश्यप को राहत नहीं, मदुरई कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा; बिहार भेजने के मूड में नहीं तमिलनाडु पुलिस
मनीष कश्यप को राहत नहीं, मदुरई कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा; बिहार भेजने के मूड में नहीं तमिलनाडु पुलिस

पटना, जागरण डिजिटल डेस्क। तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले का झूठा वीडियो शेयर करने के आरोपित यूट्यूबर मनीष कश्यप (Youtuber Manish Kashyap) की मुश्किलें फिलहाल कम होने का नाम नहीं ले रही है। तीन दिनों की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को तमिलनाडु पुलिस (Tamil Nadu Police) की मदुरई कोर्ट में मनीष कश्यप की पेशी हुई, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

तमिलनाडु पुलिस ने कोर्ट से और सात दिनों की रिमांड की मांग की थी। हालांकि, इस मांग पर कोर्ट बुधवार 5 अप्रैल को फैसला सुनाएगी। फिलहाल, मनीष कश्यप को न्यायिक हिरासत में मदुरई सेंट्रल जेल भेजा गया है। बुधवार को अगर तमिलनाडु पुलिस को मनीष कश्यप की रिमांड मिल जाती है, तो उसे फिलहाल बिहार नहीं लाया जा सकेगा। 

मनीष कश्यप ने पुलिस को दी अहम जानकारी

सूत्रों की मानें तो तीन दिनों की पूछताछ के दौरान मनीष कश्यप ने तमिलनाडु पुलिस को फर्जी वीडियो प्रसारित करने के मामले में अहम जानकारी दी है। तमिलनाडु पुलिस के साथ बिहार पुलिस इस मामले में सभी अहम कड़ियां जोड़ने में लगी है। पुलिस का मानना है कि मनीष के पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। उस नेटवर्क से जुड़े लोगों को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 18 मार्च को बिहार पुलिस ने बेतिया जिले के जगदीशपुर ओपी स्थित मनीश कश्यप के घर पर कुर्की जब्ती की थी। पुलिस उसके घर के दरवाजे और खिड़कियां तक उखाड़ कर ले गई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ लगी रही। कुर्की की जानकारी होने पर मनीष कश्यप ने थाने में सरेंडर कर दिया है।

मनीष कश्यप के बैंक खाते किए गए फ्रीज

जांच-पड़ताल के दौरान बिहार पुलिस को मनीष कश्यप के खातों में मोटी राशि के लेन-देन व वित्तीय अनियमितता का पता चला है। इस मामले में भी पूछताछ की जा रही है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मनीष कश्यप और उसके यूट्यूब चैनल के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। अलग-अलग चार बैंक खातों में कुल 42 लाख 11 हजार 937 रुपये जमा हैं।

मनीष कश्यप ने कहा- मुझे कानून पर भरोसा

पिछले महीने 29 मार्च को मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस (Tamil Nadu Police) प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले गई थी। बिहार पुलिस की टीम भी साथ गई है। चेन्‍नई ले जाने के दौरान पटना एयरपोर्ट पर मनीष कश्‍यप ने कहा था कि उसे न्‍यायालय व कानून पर भरोसा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।