Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manish Kashyap: एक गलती की वजह से कटा मनीष कश्यप का टिकट, लोगों को बताई अंदर की बात; इस पार्टी का लिया नाम

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 03:10 PM (GMT+05:30)

    Bihar Politics बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले निर्दलीय नेताओं ने ताल ठोकना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप ने एक ऐसी बात बत ...और पढ़ें

    मनीष कश्यप ने टिकट कटने की अंदर की बात बताई (जागरण)
    मनीष कश्यप ने टिकट कटने की अंदर की बात बताई (जागरण)

    HighLights

    1. मनीष कश्यप ने बताया कि आखिर उनका टिकट क्यो काट लिया गया
    2. मनीष कश्यप ने भाजपा पर निशाना साधते हुए एक-एक बात बता दी

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics News Hindi: बिहार में इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों की भी खूब चर्चा हो रही है। इन नामों में पप्पू यादव, पवन सिंह, यूट्यूबर मनीष कश्यप और गुंजन सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसी क्रम में मनीष कश्यप भी सुर्खियों में बने हुए हैं। मनीष कश्यप ने पश्चिमी चंपाऱण से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।

    मनीष कश्यप (Manish Kashyap) लगातार लोगों के बीच जाकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच मनीष कश्यप ने टिकट कटने के बारे में खुलकर लोगों को बता दिया। उन्होंने बता दिया कि आखिर क्यों उनका टिकट कटा?

     इस गलती से कटा मनीष कश्यप का टिकट, खुद दी जानकारी

    दरअसल, मनीष कश्यप (Manish Kashyap) एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने कह दिया कि मनीष भैया एक समय आएगा कि आप प्रधानमंत्री बनेंगे। इसी पर मनीष कश्यप ने तुरंत शख्स को रोक दिया। मनीष कश्यप ने कहा कि यही बोलकर तो आप सबने टिकट कटवा दिया।

    मनीष कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री-मुख्यमंत्री बोलकर आपलोगों ने टिकट कटवा दिया, सारे नेता लोग भड़क गए। एक आदमी बोल रहा था कि मुख्यमंत्री मनीष भैया -मुख्यमंत्री मनीष भैया, बिहार के जितने मुख्यमंत्री दावेदार नेता थे सबने सोचा कि सबसे पहले इसको गेम से बाहर किया जाए। फिर मेरा टिकट कट गया। आपलोगों को पता ही है कि कौन सी पार्टी से टिकट मिलने जा रहा था। उनका इशारा भाजपा की तरफ था।

    खबरें और भी

    जनता के दम पर अब चुनाव लड़ रहा हूं: मनीष कश्यप

    मनीष कश्यप ने कहा कि मैं किसी पार्टी के दम पर चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मुझे चंपारण की जनता चुनाव लड़ा रही है। मैं सांसद बनने के बाद गरीबों की एक-एक समस्या का समाधान करूंगा। उन्होंने एयरपोर्ट बनाने की बात भी कही।

    ये भी पढ़ें

    Aurangabad News: गन्ने का जूस पी रही महिला शिक्षिका की मौत, मौजूद लोगों के उड़े होश, वजह भी सामने आई

    Nitish Kumar: लालू को 2 बड़ी चोट दे गए नीतीश कुमार, क्या संभल पाएंगे राजद सुप्रीमो? सियासी घमासान तय