यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: आरक्षण को लेकर BJP को ये क्या बोल गए मनोज झा? याद दिलाया मोहन भागवत का पुराना बयान
Bihar News बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से आरक्षण पर विवाद छिड़ गया है। आरजेडी ने एक बार फिर से भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरजेडी ...और पढ़ें

HighLights
- मनोज झा ने आरक्षण पर बीजेपी पर बोला हमला
- मनोज झा ने कहा कि मोदी के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं।
राज्य ब्यूरो, जागरण पटना। Bihar Politics News Hindi: राष्ट्रीय जनता दल ने आरोप लगाया है कि भाजपा देश का संविधान बदलना चाहती है। भाजपा की यह साजिश आज से नहीं पिछले 9 वर्षों हो रही है। 2015 में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संविधान की समीक्षा तथा आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की बात कही थी। भाजपा पर यह आरोप राजद प्रवक्ता मनोज झा ने लगाए। वे बुधवार को राजद कार्यालय में प्रेस से बात कर रहे थे।
मनोज झा ने लालू के पुराने बयान का किया जिक्र
मनोज झा (Manoj Jha) ने कहा कि संविधान को लेकर मोहन भागवत का बयान आने के बाद राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बंच आफ थॉट किताब में लिखी बातों का जिक्र किया और जो बातें उसमें वर्णित थी उन बातों को लोगों तक पहुंचाया।
भाजपा के नेता संविदान बदलने की बात कर रहे: मनोज झा
मनोज झा (Manoj Jha) ने कहा कि आज पुनः वैसी ही स्थिति बनाई जा रही है और भाजपा के नेता संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। भारत का संविधान दिखाते हुए झा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला उन्होने कहा की वो संविधान बदलने की बात करते है जबकि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का ये संविधान सबको हक और अधिकार की गारंटी लेता है जिसमें शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और हर स्तर पर सम्मान सहित सभी मुद्दो की गारंटी देती है।
जबकि मोदी के लोग इसको बदलने की बात करते है। संविधान में संशोधन हो सकता है आप इसे बदल नही सकते हैं। ये लोग आरक्षण खत्म करने वाले लोग है और गरीबों, शोषितों ,वंचितों,पिछड़ों, अतिपिछड़ों, आदिवासीयों और अल्प संख्यकों के अधिकार को समाप्त करने वाली बातें करते हैं। देश की जनता इसका ख्याल रखें। क्योंकि नीयत साफ नहीं। ये देश में नागपुर का संविधान लाना चाहते हैं।
खबरें और भी
आज देश की जनता को संविधान बचाना है: मनोज झा
मनोज झा ने कहा कि आज देश की जनता को संविधान बचाना है। हमारा संकल्प नौकरी, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सब कुछ संविधान से लिया गया है। संविधान बदलने वालों पर प्रधानमंत्री जी क्यूं नही बोलते है। अपने लोगो से क्यों नही कहते इसपर कोई कुछ नही बोलेगा, और जो इस तरह से बोल रहे हैं ,उन पर कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं। उन्हें चुनाव लड़ने से रोकते क्यों नहीं हैं।
इन्होंने सभी से संविधान बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के साथ खड़े होने और वैसे लोगों को जवाब देने की अपील की। प्रेस कांफ्रेंस में एजाज अहमद ,मृत्युंजय तिवारी ,अरुण कुमार यादव ,प्रमोद कुमार सिन्हा उपेंद्र चंद्रवंशी भी उपस्थित थे।