यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Manoj Jha: रेडियो और टीवी का अंतर मिट सा गया है... मनोज झा ने 'मन की बात' कार्यक्रम का उड़ाया मजाक
Manoj Jha On Pm Modi Mann Ki Baat आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने एक बार फिर से भाजपा नेताओं का मजाक उड़ाया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। हाल में अपनी कविता से विवाद में रहने वाले आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने एक बार फिर से भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने के लिए भाजपा नेताओं पर चुटकी ली है। उन्होंने रविशंकर प्रसाद, बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और पीएम मोदी का मजाक उड़ाया है।
मनोज झा ने अपने x हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि रेडियो और टीवी का अंतर मिट सा गया है। सारे नेतागण रेडियो की तरफ टकटकी लगा कर देख रहे हैं। मानो कही ऐसा ना हो कि 'वो महानुभाव' 'प्रकट' ही हो जाएं।
दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा नेता रविशंकार प्रसाद और विजय सिन्हा दोनों रेडियो की तरफ टकटकी बांध कर देख रहे हैं कि कब पीएम मोदी का कार्यक्रम शुरू हो जाए। ऐसा लग रहा था जैसे की रेडियो न होकर टीवी ही हो। अब मनोज झा ने इसी बात पर चुटकी ली है कि रेडियो को टकटकी लगाकर ऐसे कौन देखता है भाई?
रेडियो और टीवी का अंतर मिट सा गया है ....सारे नेतागण रेडियो की तरफ टकटकी लगा कर देख रहे हैं. मानो कही ऐसा ना हो कि 'वो महानुभाव' 'प्रकट' ही हो जाएँ....
जय हिन्द https://t.co/zjY1LoGfsJ
— Manoj Kumar Jha (@manojkjhadu) November 26, 2023
राजस्थान चुनाव पर मनोज झा ने दिया बयान
राजस्थान चुनाव पर बयान देते हुए मनोज झा ने कहा कि भाजपा नेता गरीब और किसान की बात न करके जाति-धर्म की राजनीति करते हैं। ये चुनाव गरीब जनता के लिए है न कि धर्म की राजनीति के लिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को मंदिर पर खड़े कर देने से उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा ने चुनाव की आत्मा का कत्ल कर दिया।