Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar को चुनाव के बीच बड़ा झटका! इन दिग्गज ने नेताओं थामा Lalu Yadav का 'लालटेन'

    Updated: Thu, 09 May 2024 07:44 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के बीच नीतीश कुमार को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। तीसरे चरण के मतदान के बाद गुरुवार को कोई जदयू नेताओं ने राजद ज्वाइन कर ली। सदस्यता लेन ...और पढ़ें

    Nitish Kumar को चुनाव के बीच बड़ा झटका! इन दिग्गज ने नेताओं थामा Lalu Yadav का 'लालटेन'
    Nitish Kumar को चुनाव के बीच बड़ा झटका! इन दिग्गज ने नेताओं थामा Lalu Yadav का 'लालटेन'

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में कई जदयू नेताओं ने शुक्रवार को राजद की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वाले नेताओं में जदयू के प्रदेश महासचिव सुरेश कुमार, बक्सर जिला उपाध्यक्ष कमलेश बारी, सुनील कुमार, अशोक कुमार यादव, दीपक कुमार, रमण नारायण, प्रह्लाद राजभर, संतोष वर्मा समेत अन्य नेता शामिल हैं।

    इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने कहा कि भाजपा के विचारों में अपने को विलीन करने वाली जदयू के अंदर काफी नाराजगी है। जबकि लालू और तेजस्वी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।

    उन्होंने आगे कहा, इन नेताओं के आने से पार्टी मजबूत होगी। इस दौरान एजाज अहमद, प्रमोद सिन्हा समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।

    तेजस्वी और सहनी की झारखंड और बिहार में कल सात सभाएं

    बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी संस्थापक मुकेश सहनी 10 मई को बिहार और झारखंड मिलाकर सात चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इन दोनों नेताओं की सभाएं झारखंड के गढ़वा (पलामू लोकसभा क्षेत्र),उटारी रोड (विश्रामपुर, पलामू लोकसभा क्षेत्र) एवं हुसैनाबाद (पलामू लोकसभा क्षेत्र) में होगी।

    इसके बाद वे बिहार के बक्सर निकसपुर (मोरवा ,उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र) विद्यापतिनगर (उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र) एवं कुशेश्वर स्थान पूर्वी (समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र) में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। दोनों नेता रात्रि विश्राम दरभंगा में ही करेंगे।

    ये भी पढ़ें- Hindu Muslim Population: 'बिना जनगणना कैसे तय हो गया हिंदू घटे...', तेजस्वी यादव का PM मोदी पर निशाना

    ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: 'मैं लड़ रहा हूं चुनाव...', तेजस्वी यादव ने खेल दिया बड़ा दांव; सीट भी बता दी