विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माय सिटी माय प्राइड का असर दिखा पटना पर, ये बदलाव आये सामने

By Krishan KumarEdited By:
Published: Thu, 06 Dec 2018 10:31 AM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 07:13 PM (IST)

दैनिक जागरण के महाभियान 'माय सिटी माय प्राइड' का असर दिखने लगा है। अभियान में 11 मुद्दों का चयन किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पटना : दैनिक जागरण के महाभियान 'माय सिटी माय प्राइड' का असर दिखने लगा है। अभियान में जिन 11 मुद्दों का चयन किया गया था, उसमें से तीन पर काम शुरू भी हो गया है। निगम की ओर से यूरिनल बनाए जा रहे तो मां प्रेमा फाउंडेशन की ओर से सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। इनर व्हील क्लब ऑफ पटना की ओर से फुलवारीशरीफ के दो स्कूलों को हैप्पी स्कूल बनाया गया है। पढि़ए पूरी रिपोर्ट।

गांधी मैदान और हाई कोर्ट के पास बनने लगे शौचालय

नगर निगम की मेयर सीता साहू ने राजधानी में पांच सौ शौचालय-यूरिनल लगवाने की घोषणा की थी। इसमें कॉरपोरेट सोशल रिस्‍पॉन्‍सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत शौचालय बनाए जा
रहे हैं। अब तक गांधी मैदान, मगध महिला कॉलेज, पटना हाईकोर्ट इलाकों में तीन दर्जन जगहों पर एक सौ से अधिक शौचालय-यूरिनल लगाए गए हैं। मेयर सीता साहू ने बताया कि जागरण की पहल पर शौचालय यूरिनल लगाने का काम शुरू हो गया है। इसी महीने के अंत तक शेष शौचालय भी लगा दिए जाएंगे।

स्कूल-कॉलेजों के साथ हॉस्टलों में भी चल रहा सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण

मां प्रेमा फाउंडेशन की ओर से राजधानी की छात्राओं को छेड़खानी से बचाव के लिए सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण देने का संकल्प लिया गया था। पहले यह प्रशिक्षण राजधानी के आधा दर्जन से अधिक महिला महाविद्यालयों में दिया जा रहा था। अब यह प्रशिक्षण गर्ल्‍स हॉस्टलों में दिया जा रहा है। फाउंडेशन की संस्थापक प्रेमा कुमारी ने बताया कि अब सरकारी स्कूलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

इनर व्हील क्लब ने दो सरकारी स्कूलों को बनाया 'हैप्पी स्कूल'

दैनिक जागरण के माय सिटी माय प्राइड अभियान के तहत इनर व्हील क्लब ऑफ पटना द्वारा 22 नवंबर को जगदेव पथ के मुरलीचक और फुलवारीशरीफ स्थित उफरपुरा में दो हैप्पी स्कूल की शुरुआत की गई। इन दोनों सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूल की तरह तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्लब द्वारा स्कूलों में खेलने के सामान, कोर्स की किताबें से लेकर मनोरंजन की किताबें मुहैया करवाई गई हैं। सदस्यों ने बताया कि हैप्पी स्कूल में बच्चों को सारी सुविधाएं मुहैया करायी जाती है, जो पहले नहीं मिली थी।

क्लब हर सरकारी स्कूलों का सर्वे करता है। इससे पता चल जाता है कि किस स्कूल को सबसे पहले सहयोग की जरूरत है। स्कूल का चयन करने के बाद संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। हम सरकारी स्कूलों के बच्चों का सही तरीके से विकास का पूरा ख्याल रखते हैं। इनर व्हील क्लब के अध्यक्ष विभा चरण पहाड़ी कहती हैं, दैनिक जागरण के माय सिटी माय प्राइड से जुड़कर बहुत ही अच्छा अनुभव किया। इस बार दो स्कूल को गोद लिया है। दोनों ही स्कूल के बच्चों को सारी सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं। यहां पढ़ रहे दो सौ बच्चों के भविष्य को संवारने का काम कर रहे हैं।