विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पीरपैंती में दो कोल ब्लॉक का काम 2026 तक पूरा हो जाएगा', RJD को लेकर मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने और क्या कहा?

By Shekhar Kumar Singh Edited By: Rajesh Kumar
Published: Sat, 12 Jul 2025 08:49 AM (IST)

बांका के बौंसी में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री सतीश चंद्र दुबे का अभिनंदन किया गया। उन्होंने राजद की आलोचना ...और पढ़ें

बांका के बौंसी में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री सतीश चंद्र दुबे का अभिनंदन किया गया। फाइल फोटो
बांका के बौंसी में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री सतीश चंद्र दुबे का अभिनंदन किया गया। फाइल फोटो

HighLights

  1. मंत्री सतीश चंद्र दुबे का बौंसी में अभिनंदन |
  2. राजद पर गुंडागर्दी फैलाने का आरोप |
  3. भागलपुर में 2026 तक कोल ब्लॉक पूरा |

जागरण संवाददाता, बौंसी (बांका)। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री सतीश चंद्र दुबे का शुक्रवार को प्रखंड के ललमटिया गांव में नागरिकों ने अभिनंदन किया। उपस्थित लोगों ने मंत्री को फूल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

इस दौरान मंत्री ने राजद की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में बिहार बंद कर गुंडागर्दी फैलाई है। सड़क जाम कर एंबुलेंस तक को रोक दिया गया। प्रशांत किशोर के संबंध में उन्होंने कहा कि वे मुंगेरी लाल की तरह सपने देख रहे हैं। महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों पर हमले के मामले में सरकार कार्रवाई कर रही है। भागलपुर के पीरपैंती में वर्ष 2026 तक दो कोल ब्लॉक का काम पूरा हो जाएगा।

मांडर के कोल ब्लॉक के संबंध में कहा कि सरकार इस पर विचार कर रही है। देश की आजादी में सबसे ज्यादा कुर्बानी ब्राह्मणों ने दी। समाज के लोगों ने संघर्ष किया, लेकिन धर्म नहीं बदला। भाजपा ने सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने का दुस्साहस किया है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने 'भूरा बाल साफ करो' कहकर समाज को अपमानित और तोड़ने का काम किया है। पहले कांग्रेस के जमाने में सिर्फ घोटाले होते थे। अब विकास हो रहा है। भाजपा ने इस मिथक को तोड़ा है कि राजा का बेटा ही राजा होगा। आज बिहारी कहलाना गर्व की बात है। बिहार भयमुक्त समाज बन गया है।

उल्लेखनीय है कि सम्मान समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, कार्यक्रम अध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडेय, संयोजक देवाशीष उर्फ निप्पू पांडेय, नितिन पांडेय, सच्चिदानंद तिवारी, लखन लाल पाठक, कथावाचक गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री, ऋषिकेश पांडेय, पंडित गंगाधर मिश्र, अवधेश ठाकुर, राजाराम पाठक समेत अन्य लोग मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने कामधेनु, मंदार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर और पर्वत शिखर पर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

गुरुवार की रात व्यवसायी कल्याण समिति, लायंस क्लब समेत अन्य संगठनों की ओर से मंत्री का स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुपम गर्ग ने मंत्री को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बिहार के साथ-साथ बांका के विकास पर भी चर्चा की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।