विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Flood Alert: गंगा के बढ़ते जलस्तर से मोकामा के लोगों में दहशत, दियारा से पलायन के लिए तैयार हैं लोग

Published: Fri, 28 Aug 2026 09:46 PM (IST)

मोकामा दियारा में गंगा के बढ़ते जलस्तर और नेपाल से संभावित जल प्रहार के कारण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, जिससे लोग पलायन की तैयारी कर रहे हैं।

गंगा के बढ़ते जलस्तर से मोकामा के लोगों में दहशत, दियारा से पलायन को तैयार हैं लोग

गंगा के बढ़ते जलस्तर से मोकामा के लोगों में दहशत, दियारा से पलायन को तैयार हैं लोग

HighLights

  1. मोकामा दियारा में गंगा का जलस्तर बढ़ने से दहशत।

  2. नेपाल से संभावित जल प्रहार से बाढ़ का खतरा।

  3. ग्रामीण पलायन की तैयारी में, प्रशासन भी अलर्ट।

संवाद सूत्र, मोकामा। नेपाल में जल प्रहार से त्रासदी जैसी आशंका से मोकामा दियारा में भी लोगों में खौफ का साया मंडरा रहा है। लोगों ने किसी भी परिस्थिति का सामना करने की तैयारी तेज कर दी है। प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर ने दियारावासियों में डर पैदा कर दिया है। गंगा के उफान पर अधिकारियों और ग्रामीणों की कड़ी नजर है।

जानकारी के अनुसार, नेपाल की त्रासदी ने मोकामा प्रखंड के जंजीरा और कसहा दियारा में खतरे की घंटी बजा दी है। ग्रामीणों का मानना है कि नेपाल की नदियों का पानी देर-सबेर गंगा नदी के उफान को और बढ़ा सकता है।

इस आशंका से भयभीत दियारा में किसी भी परिस्थति से निबटने के लिए पलायन की भी तैयारी शुरू हो गयी है। गंगा के जलस्तर में शुक्रवार को हुई बढ़ोतरी से ग्रामीणों की आशंका को और बल मिल रहा है।

मोकामा सीओ लवली कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन उन्होंने लोगों से पैनिक नहीं होने की अपील की है। सीओ ने बताया कि जंजीरा दियारा से पिछले दो दिनों से पलायन नहीं हुआ है। उन्होंने मोकामा प्रखंड में हालात को नियंत्रण में बताया है।

कसहा दियारा निवासी भोजल निषाद ने बताया कि इस पंचायत के सभी टोले में आपातस्थिति से निबटने की तैयारी की जा रही है। पलायन की स्थिति में ग्रामीणों ने मानसिक रुप से खुद को तैयार कर लिया है।

भोजल निषाद के अनुसार, अभी लोगों में किसी प्रकार की घबराहट नहीं है, लेकिन पलायन की तैयारी में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी।

जंजीरा दियारा में हालात बिगड़ने पर लोगों को मोकामा लाने की भी व्यवस्था की जा रही है। निबंधित नाव से लोगों का रेस्क्यू किया जा सकता है। अधिकारी पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और नदी के बढ़ते जलस्तर पर निगाह रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- नेपाल के फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्री बिहार के सीतामढ़ी सुरक्षित पहुंचे