विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munger Mokama Road: मुंगेर से मोकामा तक बनेगा फोरलेन, 81 KM लंबी होगी सड़क; 5000 करोड़ का प्रोजेक्ट

Published: Fri, 07 Feb 2025 06:29 PM (GMT+05:30)

मोकामा से मुंगेर के बीच बनने वाली ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। 81 किलोमीटर ...और पढ़ें

मुंगेर से मोकामा तक बनेगा फोरलेन हाईवे, 81 KM लंबी होगी सड़क
मुंगेर से मोकामा तक बनेगा फोरलेन हाईवे, 81 KM लंबी होगी सड़क

HighLights

  1. मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क के मार्गरेखन को केंद्र से मिली मंजूरी
  2. सड़क निर्माण पर पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च होगी
  3. पटना जिले में घोसवरी प्रखंड से भी यह सड़क गुजरेगी

राज्य ब्यूरो, पटना। मोकामा से मुंगेर के बीच ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क के मार्गरेखन को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालसय ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। इस सड़क की लंबाई 81 किमी है। इसके निर्माण पर पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च होगी।

नीतीश सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर काम के लिए चार हजार करोड़ रुपए के बजट का प्रविधान इसी वर्ष कर दिया है। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। जाे कहा वह किया।

81 किमी लंबा फोरलेन, जिसमें 57 किमी अकेले लखीसराय जिले में

  • इस सड़क के जिस एलायनमेंट को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी मंजूरी प्रदान की है वह 81 किमी लंबी है। इसमें 57 किमी हिस्सा लखीसराय जिले का है।
  • ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट की परिधि में बड़हिया के 11 गांव, पिपरिया के चार गांव, सूरजगढ़ा के 26, लखीसराय के 17 तथा चानन के नौ गांव शामिल हैं। पटना जिले में घोसवरी प्रखंड से भी यह सड़क गुजरेगी।

गंगा के दक्षिण में पूर्व से पश्चिम के बीच बनेगी यह सड़क

मोकामा से मुंगेर के बीच अभी जो सडक है वह गंगा के किनारे से गुजरती है। जिस फोरलेन ग्रीनफील्ड सड़क को मंजूरी दी गयी है वह वर्तमान सड़क के दक्षिणी हिस्से में है। यह बख्तियारपुर से मोकामा के बीच बनी ग्रीनफील्ड सड़क से जुड़कर आगे बढ़ेगी। झारखंड को भी इस सड़क से कनेक्टिवटी मिलेगी।

दो महीने में जमीन अधिग्रहण का काम पूरा करने का लक्ष्य

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अगले दो महीने के भीतर इस रोड प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। जमीन अधिग्रहण के तुरंत बाद सड़क निर्माण के लिए निविदा होगी।

यह हाेगा फायदा

इस सड़क के बन जाने से पटना से मुंगेर तक कि नई और निर्बाध संपर्कता मिल जाएगा। पटना से भागलपुर जाना सुविधाजनक हो जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क पटना, लखीसराय और मुंगेर जिले से होकर गुजरेगी, जिससे आसपास के इलाकों में सुगम यातायात का मार्ग प्रशस्त होगा।

मालूम हो कि अगले महीने बख्तियारपुर से मोकामा के बीच बने फोर लेन सड़क के एक हिस्से में परिचालन को आरंभ किया जाना है।

ये भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में यहां बनेगा नया फोरलेन ROB, समस्तीपुर-पटना जाना होगा आसान; 248 करोड़ लागत

ये भी पढ़ें- Lakhisarai News: लखीसराय वालों के लिए खुशखबरी, इस जगह होगा बाइपास का निर्माण; पटना से दूरी होगी कम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।