Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, अब उमस करेगी परेशान; फिर चढ़ेगा पारा!

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 07:21 AM (IST)

    बिहार में एक बार फिर मानसून कमजोर पड़ा गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान र ...और पढ़ें

    बिहार में मानसून के कमजोर पड़ने से उमस बढ़ने के आसार। (फाइल फोटो)
    बिहार में मानसून के कमजोर पड़ने से उमस बढ़ने के आसार। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बिहार में एक बार फिर मानसून कमजोर पड़ा गया है।
    2. बिहार में आज कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है।
    3. पटना में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Monsoon Today 16th July राजधानी समेत प्रदेश में मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। मानसून के कमजोर पड़ने के कारण बादलों का अभाव एवं अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। प्रदेश के उत्तरी व दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

    बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा (Rain In Bihar) दर्ज की गई। जमुई के चकिया में सर्वाधिक वर्षा 56.4 मिमी, पटना के फुलवारीशरीफ में 15.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस व 38.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी के पुपरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के कारण आर्द्रता में वृद्धि होने के कारण उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहा।

    इन जगहों पर दर्ज की गई वर्षा

    कटिहार के मानसी में 53.2 मिमी, अररिया के बहरगामा में 46.4 मिमी, बक्सर में 34.0 मिमी, कटिहार के अमदाबाद में 29.8 मिमी, बांका के बौसी में 28.6 मिमी, सिवान के रघुनाथपुर में 24.4 मिमी, बांका में 23.5 मिमी, जमुई के सोनू में 18.8 मिमी, सिवान के सिसवन में 18.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    वहीं, गया के मोहनपुर में 15.2 मिमी, गया के शेरघाटी में 12.6 मिमी, नालंदा के हरनौत में 12.4 मिमी एवं मधेपुरा के सिंहेश्वर में 12.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    ये भी पढ़ें- Bihar Bridge Collapse: बिहार में अब तक 250 पुलों की सामने आई जांच रिपोर्ट, सर्वे में खुल गया राज!

    ये भी पढ़ें- Kosi-Bagmati Water Level: खगड़‍िया में दोनों नदियों के जलस्‍तर में मामूली गिरावट, लेकिन अब भी खतरे के निशान ऊपर

    खबरें और भी