यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Registration Department Transfer: निबंधन विभाग में बड़ा फेरबदल, पटना समेत 6 प्रमंडलों में नए AIG प्रतिनियुक्त
Registration Department Transfer सोमवार को निबंधन विभाग में सात दर्जन से अधिक अधिकारियों का तबादला किया गया है और आधा दर्जन प्रमंडलों में नए सहायक निब ...और पढ़ें

HighLights
- निबंधन विभाग में सात दर्जन से अधिक अधिकारियों का हुआ तबादला
- विभाग ने इससे संबधित अधिसूचना भी कर दी है जारी
राज्य ब्यूरो, पटना। निबंधन विभाग में सात दर्जन से अधिक अधिकारियों का तबादला हुआ है। आधा दर्जन प्रमंडलों में नए सहायक निबंधक महानिरीक्षकों (एआईजी) की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इसके अलावा सात दर्जन से अधिक जिला और अवर निबंधकों की जिम्मेदारी भी बदल गई है। विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
किसे कहां मिली जिम्मेदारी
सुशील कुमार सुमन, डा. संजय कुमार और मो. जैनुद्दीन अंसारी को पटना मुख्यालय में सहायक निबंधक महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
रीवा चौधरी को पटना प्रमंडल, नीलेश कुमार को मगध प्रमंडल, निगम प्रकाश ज्वाला को सारण प्रमंडल, राकेश कुमार को तिरहुत प्रमंडल, शहवाज आलम को पूर्णिया प्रमंडल और मो. जावेद अंसारी को दरभंगा प्रमंडल के नए एआइजी का पद मिला है।
इसके अलावा रविरंजन को पटना, सुमेश्वर कुमार को गया, विनय सौरभ को भागलपुर, स्वीटी सुमन को दरभंगा, सीमा कुमारी को सहरसा, अमित कुमार मंडल को समस्तीपुर, ऋषिकेश साहपुरी को सासाराम, असीत कुमार सिंह को बक्सर समेत दो दर्जन जिलों में नए जिला अवर निबंधक बनाए गए हैं। वहीं, निबंधन विभाग ने 55 अवर और संयुक्त अवर निबंधकों का भी तबादला किया है।