Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले पप्पू यादव ने संभाल ली कांग्रेस की कमान? बताया कितनी सीटों पर लड़ना चाहिए

    Updated: Sun, 04 May 2025 06:33 PM (IST)

    पप्पू यादव ने फिर से कांग्रेस का समर्थन करते हुए कहा कि यह समय की मांग है। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कम से कम सौ सीटों पर उम्मीदवा ...और पढ़ें

    फिर नजर आया पप्पू यादव का कांग्रेस प्रेम। (जागरण)
    फिर नजर आया पप्पू यादव का कांग्रेस प्रेम। (जागरण)

    HighLights

    1. पूर्णिया सांसद बोले- कांग्रेस समय की मांग
    2. कांग्रेस और जाप पटना में करेंगे एक रैली

    राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और जन अधिकार पार्टी नेता पप्पू यादव ने एक बार फिर कांग्रेस की वकालत की और कहा है कि कांग्रेस समय की मांग है।

    उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कम से कम सौ सीटों पर उम्मीदवार देने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 2025 चुनाव में एनडीए गठबंधन पराजित होगा और महागठबंधन की सरकार बनेगी।

    पप्पू यादव ने पहलगाम घटना को ध्यान भटकाने का प्रयास बताया है। पूर्णिया सांसद रविवार को पटना में जन अधिकार पार्टी की बैठक के बाद प्रेस प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे।

    जल्द पार्टी का हो सकता है विलय

    पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जाप के कांग्रेस में विलय को लेकर कहा कि हमारी पार्टी के सभी नेता सहमत हैं। हमारा हर प्रयास कांग्रेस की मजबूती के लिए है।

    हमने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से समय मांगा है। उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी और कांग्रेस जल्द ही पटना के गांधी मैदान में एक बड़ी रैली करेगी। जिसमें राहुल और प्रियंका गांधी को भी आमंत्रित किया जाएगा।

    पप्पू यादव ने 2025 के विधानसभा चुनाव को अहम बताया और कहा कांग्रेस को कम से कम सौ सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।

    पप्पू यादव ने जाति जनगणना को लेकर कहा कि पहलगाम की घटना से ध्यान हटाने के लिए इसकी घोषणा की गई है।

    उन्होंने कहा कि जाति जनगणना हो तो तेलंगाना की तर्ज पर हो। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघवेंद्र कुशवाहा, प्रेमचंद सिंह, राजेश पप्पू, अभिजीत सिंह, रामचंद्र यादव, पूर्व विधायक मंजय लाल राय, राजीव सिंह, विभा देवी, मनीष कुमार सहित सैकड़ों नेता उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव, पटना में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरजेवाला के कार्यक्रम से माजरा समझें

    Bihar Politics: महागठबंधन में CM फेस पर बनी सहमति? चर्चा में बैठक में लगे बैनर की तस्वीर