Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुहर्रम जुलूस के दौरान खगड़िया, अररिया और जमुई में हिंसक झड़प, कई लोग चोटिल

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 06:55 AM (IST)

    मुहर्रम जुलूस के दौरान अररिया, खगड़िया और जमुई जिलों में पथराव व हिंसक झड़प की छह घटनाएं सामने आईं, जिनमें कई लोग घायल हुए। ...और पढ़ें

    फारबिसगंज के दशआना कचहरी मैदान में पत्थरबाजी के बाद गुस्साए लोगो को समझती पुलिस। (जागरण)

    फारबिसगंज के दशआना कचहरी मैदान में पत्थरबाजी के बाद गुस्साए लोगो को समझती पुलिस। (जागरण)

    HighLights

    1. अररिया, खगड़िया, जमुई में मुहर्रम जुलूस के दौरान झड़पें हुईं।

    2. फारबिसगंज, जोगबनी, मड़ैया, इस्लामनगर में पथराव की घटनाएं।

    3. पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया।

    जागरण टीम, अररिया/खगड़िया/जमुई। मुहर्रम जुलूस के दौरान शुक्रवार को अररिया, जमुई और खगड़िया जिलों में हिंसक झड़प और पथराव की छह घटनाएं सामने आईं।

    हालांकि, पुलिस-प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी स्थानों पर स्थिति नियंत्रित कर ली।

    अररिया के फारबिसगंज में रेलवे स्टेशन चौक और दशआना कचहरी रोड पर दो अखाड़ों के बीच पथराव से भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हुए। एसडीओ, एसडीपीओ और पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।

    muharram processions

    चाणक्य चौक स्थित करबला मैदान में तैनात एसएसबी व पुलिस।

    जोगबनी के चाणक्य चौक स्थित करबला मैदान में नेपाल के मटियरवा (रानी) से आए ताजिया जुलूस के साथ आए लोगों ने नो-मेंस लैंड के पास भारतीय क्षेत्र के जुलूस पर लुक्का फेंकते हुए पथराव किया।

    खगड़िया के मड़ैया में डीजे विवाद के बाद पुलिस वाहन का शीषा तोड़ दिया गया। जमुई के इस्लामनगर में पथराव के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया।

    सोनो के चौराधारी गांव में एक व्यक्ति और एक पुलिस जवान घायल हुए। झाझा में दो जुलूस आधे घंटे तक आमने-सामने रहे, जहां पथराव में छह अन्य लोग घायल हुए।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में मुहर्रम ड्यूटी के दौरान वर्दी में तलवारबाजी, पुलिसकर्मी का वीडियो हुआ वायरल

    यह भी पढ़ें- जमुई में ताजिया जुलूस के दौरान बवाल, 2 गुटों में हुआ जमकर पथराव; आधा दर्जन घायल