यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mukesh Sahani Father Murder: 'किसी को कोई आइडिया नहीं है...' पिता की हत्या पर मुकेश सहनी के भाई ने दी प्रतिक्रिया
Bihar Politics मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर बिहार में हड़कंप मच गया है। विपक्ष के सारे नेता बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। त ...और पढ़ें

HighLights
- अपने पिता की हत्या पर मुकेश सहनी के भाई ने प्रतिक्रिया दी
- मंगलवार सुबह मुकेश सहनी के पिता का शव दरभंगा के घर में मिला था
- इस दिल दहलाने वाली घटना पर बिहार की सियासत तेज हो गई है
डिजिटल डेस्क,दरभंगा/पटना। Mukesh Sahani Father Murder: बिहार के दरभंगा में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद से हड़कंप मच गया है। बिहार सरकार की कानून व्यवस्था पर ही सवाल उठने लगे हैं। हत्या के बाद अब मुकेश सहनी के छोटे भाई संतोष सहनी का बयान सामने आया है।
मुकेश सहनी के भाई ने दी प्रतिक्रिया
संतोष सहनी ने कहा कि किसी को कोई आइडिया नहीं है, मेरी तो रात 8 बजे पिता से बात हुई थी। अब सब यही बोल रहे हैं कि वो रात को सो गए थे और सुबह जब लोग आए तो दरवाजा खोला नहीं। काफी टाइम गेट खटखटाने के बाद पीछे के दरवाजे से अंदर गए तब पता चला की यह हादसा हुआ है। हमें भी इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।
संतोष सहनी ने किसी से दुश्मनी की बात से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि हमारा पूरे गांव व जिले में किसी से कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं है। पुलिस प्रशासन को इसमें निष्पक्ष रूप से जांच करनी चाहिए। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
मुकेश सहनी के परिवार में कौन-कौन है?
वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। सभी शादी शुदा हैं और मुंबई में ही रहते हैं। बड़े पुत्र मुकेश सहनी हैं। जबकि छोटा संतोष सहनी हैं। मुकेश सहनी का पुराना घर बिरौल नगर पंचायत के वार्ड सात के खेवा में है। जबकि घटनास्थल घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जिरात में है, यहां मुकेश सहनी का नया मकान करीब चार साल से निर्माणाधीन है। इसकी दूरी पुराने मकान से करीब 15 मीटर है। दोनों के बीच में रोड का फासला है।