यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mukesh Sahani : आखिरी चरण से पहले मुकेश सहनी ने कह दी ऐसी बात, बिहार में तेज हुई सियासत; बोले- अगर गलती से भी...
Bihar Politics विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अंतिम चरण के चुनाव को लेकर चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कह ...और पढ़ें

HighLights
- हार देख बौखलाई भाजपा, दे रही जेल की धमकी : मुकेश सहनी
- मुकेश सहनी बोले- नहीं मिलने जा रहा पीएम मोदी को बहुमत
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने कहा है कि भाजपा अपनी हार सामने देखकर बौखला गई है। प्रधानमंत्री से लेकर अन्य नेता अनाप-शनाप बोलने लगे हैं। आलम यह है कि बौखलाई भाजपा (BJP) विपक्ष के नेता को जेल में डालने की धमकी देने पर आ गई है।
मुकेश सहनी सोमवार को जहानाबाद, भोजपुर और पटना की चुनावी सभा में बोल रहे थे। सहनी ने कहा कि अभी चुनाव जारी है, बावजूद इसके वे चुनाव के बीच में हैं तब तो ऐसी धमकी दे रहे हैं। अगर, गलती से भी ये जीत गए तो ये न संविधान मानेंगे और न ही लोकतंत्र ही इनके लिए मायने रखेगा।
उन्होंने कहा कि छह चरणों के चुनाव में मिले रुझानों से मोदी जी बहुमत से काफी पीछे हैं। सातवें चरण को लेकर एनडीए के नेता खूब कूद-फांद कर रहे हैं, लेकिन साफ है कि मोदी जी को बहुमत नहीं मिलने वाला है।
मतदाताओं से कर दी ये अपील
उन्होंने बिहार के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि महागठबंधन बढ़त बना चुका है, उस बढ़त को और बढ़ाने के लिए वे महागठबंधन प्रत्याशियों को वोट करें। उन्होंने कहा कि यह खास चुनाव है और यह संविधान बचाने की लड़ाई है।
खबरें और भी
सहनी ने आगे कहा कि अगर संविधान ही नहीं रहेगा तो गरीबों, दलितों, पिछड़ों का हक भी समाप्त हो जाएगा। यही कारण है कि सिर उठाकर जीने के लिए इस संविधान को बचाने की लड़ाई एकजुट होकर लड़नी है।
यह भी पढ़ें-