यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mukesh Sahani Father Murder: 'हमारे घर की दीवारों पर उनका खून...', पिता की हत्या के बाद भावुक हुए मुकेश सहनी
पिता की हत्या के बाद पूर्व मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा। मुकेश सहनी ने लिखा कि मेरे पिता जी की बेरहमी से अपराधियों ने हत्या कर दी है। ...और पढ़ें

HighLights
- पिताजी का खून हमारे घर की दीवारों पर लगा है- मुकेश सहनी
- सहनी ने अमित शाह, नीतीश व लालू समेत कई नेताओं से की बात
- मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त- हत्यारों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी
राज्य ब्यूरो, पटना। Mukesh Sahani Father Murder पिता की हत्या की सूचना के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी मंगलवार की दोपहर सेवा विमान से पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर सहनी ने अपने पिता की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। इसके बाद वे दरभंगा के लिए रवाना हो गए।
दरभंगा पहुंचने के बाद उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट डाल लिखा- मेरे पिता जी की बेरहमी से अपराधियों ने हत्या कर दी है। पिताजी को इतनी क्रूरता से मारा गया कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनका खून हमारे घर की दीवारों पर लगा हुआ है।
'हमारी आत्मा रो रही है...'
सहनी ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह घटना हमारे पूरे परिवार के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय है। हमारी आत्मा रो रही है, लेकिन यह हमें डरा नहीं सकती। हम बिहार सरकार से आग्रह करते हैं कि वह जल्द से जल्द इस घटना की जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करे।
मुकेश सहनी की नीतीश कुमार से हुई बात
इससे पहले, पटना पहुंचे सहनी ने स्थानीय मीडिया को जानकारी दी कि उनकी बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से हुई है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त भी किया है कि दोषी कोई भी हो, उस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी
इन नेताओं के अलावा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत प्रदेश के दूसरे कई नेताओं के फोन भी उन्हें आए हैं। सभी ने सांत्वना प्रकट की है।
सहनी ने कहा कि उन्हें पिता की मृत्यु की खबर मीडिया और गांव के लोगों से मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
ये भी पढ़ें- Mukesh Sahani के पिता का हुआ अंतिम संस्कार, दरभंगा में घर पर ही बेरहमी से हुई थी हत्या
ये भी पढ़ें- Jitan Sahani की हत्या की चौतरफा निंदा, सम्राट, तेजस्वी समेत कई दिग्गजों ने दी प्रतिक्रिया; किसने क्या कहा?