यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mukesh Sahani : तेजस्वी के साथ 250 सभाएं... फिर भी VIP के हाथ लगी निराशा, अब सहनी ने दे दिया बड़ा संदेश
Bihar Politics बिहार में इंडी गठबंधन ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के खाते में तीन सीटें गई हैं। विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) भी इस चुनाव ...और पढ़ें

HighLights
- संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में आईएनडीआईए विजयी रहा : सहनी
- हम सब मिलकर यह लड़ाई लड़ते रहेंगे और जीतेंगे भी- सहनी
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News Hindi लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने कहा कि बिहार और देश दोनों में मोदी मैजिक नहीं चला। भाजपा के 400 पार के नारे की हवा निकल गयी।
उन्होंने देश की जनता के फैसले का स्वीकार करते हुए कहा कि आईएनडीआईए के प्रति जनता से मिले सहयोग तथा समर्थन के लिए तहे दिल से आभार प्रकट करता हूं।
अपने समाज को दे दिया ये संदेश
बता दें कि सहनी ने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बिहार में 250 से अधिक सभाएं की, लेकिन इसका फायदा नहीं मिला। उनकी पार्टी एक भी जीत पर कब्जा जमाने में असफल रही। फिर भी वह इंडी गठबंधन के पेरफॉर्मेंस से गदगद दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
Jharkhand Chunav Result : निशिकांत की नैया ऐसे लगी पार, आदिवासी को नहीं साध पाए अर्जुन; सीता और गीता