यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chirag Paswan: 'मुंबई गए थे हीरो बनने, लेकिन...'; चिराग पासवान को लेकर ये क्या बोल गए मुकेश सहनी
VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने एक बार फिर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को आड़े हाथों लिया है। मुकेश सहनी ने कहा कि चिराग पासवान सोने ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। Mukesh Sahani On Chirag Paswan लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सियासी पारा हाई है। एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। गुरुवार को जब हाजीपुर सीट से चिराग पासवान ने नामांकन दाखिल किया तो मुकेश सहनी उनपर बरस पड़े।
वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि चिराग पासवान जी सोने की चम्मच लेकर जन्म लिए हैं। मुंबई गए थे हीरो बनने, वहां से फ्लॉप हो गए। खाली अपने आप को हनुमान बताते हैं और शेर का बच्चा कहते हैं।
'रामविलास पासवान को मानते हैं शेर का बच्चा'
सहनी ने आगे कहा, "हम शेर का बच्चा रामविलास पासवान जी को मानते हैं। उनकी हम इज्जत करते हैं। आज भी हमारे ऑफिस में उनकी तस्वीर आपको दिख जाएगी। आज भी हम उनका भाषण सुनते हैं। हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है कि कोई शेर का बच्चा संसद में इस तरह से बोलते रहा है"।
'...चिराग अपने आप को हनुमान बोलते हैं'
मुकेश सहनी यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि आप (चिराग पासवान) हनुमान बनकर घूम रहे हैं, आप पहले अपने पिताजी के बताए रास्ते पर चलिए। आपके पिताजी की पार्टी को खत्म करने वालों के पीछे-पीछे आप घूम रहे हैं, और अपने आप को हनुमान बोलते हैं।
खबरें और भी
सहनी ने कहा, "शेर का बच्चा तो रामविलास पासवान जी थे, अगर आपको शेर का बच्चा बनना है तो स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के रास्त पर चलिए। हम लोग तो रामविलास पासवान जी के बताए रास्ते पर चलते हैं। हम गरीब किसान की लड़ाई लड़ रहे हैं"।