यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Election 2025: 'बिहार में चुनाव का रिजल्ट आने के बाद मैं...', मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा एलान
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जुबानी जंग और नेताओं के दावे आने शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने अलग ही तर ...और पढ़ें

HighLights
- मुकेश सहनी ने भाजपा के खिलाफ दिखाए तेवर
- मुकेश सहनी बोले मैं डिप्टी सीएम बनूंगा
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today in Hindi: भले ही बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी पांच-छह महीने का विलंब हो लेकिन सभी दल अपने हिसाब से अपनी तैयारियों में जुटे हैं। कोशिश है की कोई कोर कसर न बचने पाए। तमाम दलों के साथ ही विकासशील इंसान पार्टी भी अपनी चुनावी तैयारियों को अंजाम देने में जुटी है।
मुकेश सहनी बोले- चुनाव परिणाम के बाद तेजस्वी सीएम तो मैं डिप्टी सीएम
पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी लगातार जिलों का दौरा कर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे मसौढ़ी पहुंचे और एक बार फिर उन्होंने दावा किया कि बिहार में इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी और मल्लाह का बेटा उप मुख्यमंत्री बनेगा।
मुकेश सहनी लोकसभा चुनाव के दौरान लगातार राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ चुनावी सभाओं में नजर आ रहे थे। चुनाव में भले ही महागठबंधन का प्रदर्शन उसकी तैयारियों के अनुसार रहा परंतु सहनी के उत्साह में कोई कमी नहीं वे विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोर शोर से जुटे हैं।
बिहार में भाजपा की दाल नहीं गलने वाली: मुकेश सहनी
अपनी ऐसी ही एक यात्रा के क्रम में वे बुधवार को मसौढ़ी में थे। यहां सहनी ने अपने शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बिहार में भाजपा की दाल गलने वाली नहीं।
खबरें और भी
उन्होंने कहा इस बार राज्य में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी। इसके बाद लोगों की जो समस्याएं होगी उनका निदान होगा। तकलीफें दूर होंगी। उन्होंने कहा कि इस बार मल्लाह का बेटा मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री बनेगा।
बता दें कि सहनी चुनावी तैयारियों को लेकर काफी गंभीर हैं। उनके निर्देश पर अगले महीने वाल्मीकि नगर में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी बुलाई गई है।
नवंबर में हो सकता है बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव
बता दें कि नवंबर के महीने में बिहार में विधानसभा चुनाव आयोजित किया जा सकता है। इस बार फिर से नीतीश कुमार एनडीए के साथ हैं तो लालू यादव को कांग्रेस और वाम दल का सहारा है। अब देखने वाली बात होगी कि किस गठबंधन का समीकरण काम करता है।
मुकेश सहनी की राजनीति भी पलट वाली राजनीति रही है। कभी एनडीए तो कभी महागठबंधन के साथ जोड़ी बनाते नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें
Hajipur News: वैशाली की सलहा पंचायत में बढ़ा बवाल, अब मुखिया विपिन राय ने SDO को दिया आवेदन