Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'VIP बिना बिहार में सारे गठबंधन जीरो'; मुकेश सहनी की खरी-खरी, आंबेडकर के बहाने अमित शाह पर चलाए 'शब्दबाण'

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 01:02 PM (GMT+05:30)

    विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी ने बाबा साहब आंबेडकर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों के ...और पढ़ें

    जनसभा को संबोधित करते विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी। (फोटो एक्स )
    जनसभा को संबोधित करते विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी। (फोटो एक्स )

    HighLights

    1. राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति का किया अनावरण
    2. अपने संबोधन के दौरान गृहमंत्री अमित शाह पर साधा निशाना

    राज्य ब्यूरो, पटना।  विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी के बिना बिहार में कोई भी गठबंधन जीरो है।

    उन्होंने कहा कि वीआईपी ने बोचहा विधानसभा के उपचुनाव में इसे साबित कर दिया है। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के रास्ते पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग कभी नहीं चाहते कि गरीब आगे बढ़े।

    आंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण

    वीआईपी के संस्थापक सहनी ने रविवार को युवा जनशक्ति आंबेडकर मिशन भिखनपुर, मिठनपुरा द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।

    भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का अनावरण करते मुकेश सहनी।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने एक ऐसा संविधान दिया जो हर व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान प्रदान करता है। उनकी यह प्रतिमा न केवल उनके आदर्शों की याद दिलाती है, बल्कि हमें यह प्रेरणा भी देती है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय और प्रगति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

    भाजपा वालों के दिल में कभी नहीं रहे बाबा साहेब

    इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि कल का समय हमारा होगा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे कहते हैं कि बाबा साहेब का नाम लेना अब फैशन हो गया है।

    लोगों को संबोधित करते वीआईपी संस्थापक मुकेश सहनी।

    उन्होंने कहा कि सही बात है कि भाजपा वालों के दिल में बाबा साहेब कभी रहे ही नहीं। जो भी आरएसएस की गोद में जाएगा, उसका बयान ऐसा ही रहेगा।

    जो भटक गए हैं, उन्हें साथ लाना है

    सहनी ने आगे कहा कि हमारे ही कुछ लोग भटक गए हैं, जिसमें हमारी भी गलती रही होगी। उन्होंने समाज को एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि जो भटक गए हैं, उन्हें भी हमें समझाकर साथ लाना है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करना है।

    खबरें और भी

    उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग बड़े बन गए, वे हम लोगों के बारे में नहीं सोच सकते हैं। वे चाहते हैं कि गरीब, गरीब ही बना रहे। क्योंकि वे सोचते हैं कि अगर वह आगे बढ़ जाएगा, तो हमारी ही कुर्सी हथिया लेगा।

    वीआईपी पार्टी संस्थापक सहनी ने कहा कि केवल एक वोट से न चुनाव जीता जाता है और न ही सरकार बनती है। उन्होंने लोगों से समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की।

    यह भी पढ़ें- 

    Nitish Kumar: नीतीश कुमार को क्या हुआ है? प्रगति यात्रा का टाइम-टेबल बदला, राजभवन के भोज कार्यक्रम में भी नहीं दिखे

    Bihar Politics: 'बिहार में चुनाव आने वाला है, हर कोई यहां आएगा', PM मोदी के दौरे पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज