विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: गोपालगंज लोकसभा सीट पर सस्पेंस खत्म! मुकेश सहनी ने इस दिग्गज नेता को दिया टिकट

Published: Tue, 16 Apr 2024 10:45 PM (IST)

मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को महागठबंधन में तीन सीटें पूर्वी चंपारण गोपालगंज और झंझारपुर दी हैं। गोपालगंज में ...और पढ़ें

गोपालगंज लोकसभा सीट पर सस्पेंस खत्म! मुकेश सहनी ने इस दिग्गज नेता को दिया टिकट (फाइल फोटो)
गोपालगंज लोकसभा सीट पर सस्पेंस खत्म! मुकेश सहनी ने इस दिग्गज नेता को दिया टिकट (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। विकासशील इंसान पार्टी ने गोपालगंज सीट से प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को अपना प्रत्याशी बनाया है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी के परामर्श के बाद प्रत्याशी की घोषणा कर दी।

मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को महागठबंधन में तीन सीटें पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और झंझारपुर दी हैं। गोपालगंज में उम्मदीवार देने से पहले झंझारपुर के प्रत्याशी की घोषणा की गई थी।

झंझारपुर से सुमन कुमार को टिकट

झंझारपुर संसदीय सीट से पार्टी ने सुमन कुमार महासेठ को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब गोपालगंज में प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

देव ज्योति ने कहा कि पूर्वी चंपारण सीट पर जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Pappu Yadav: '...फिर कभी राजनीति में नहीं आऊंगा', पप्पू यादव ने कर दिया फाइनल कमिटमेंट!

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'पीएम मोदी के लिए...', Lalu Yadav के करीबी शिवानंद तिवारी का चौंकाने वाला दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।