Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुलायम सिंह यादव के निधन पर लालू प्रसाद ने कह दी बड़ी बात; नीतीश कुमार ने घोषित किया एक दिन का राजकीय शोक

    By Shubh Narayan PathakEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 01:30 PM (IST)

    Mulayam Singh Yadav Death Update समाजवादी पार्टी के संरक्षक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव ने ...और पढ़ें

    Mulayam Singh Yadav Death News: मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार। फाइल फोटो
    Mulayam Singh Yadav Death News: मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार। फाइल फोटो

    पटना, आनलाइन डेस्‍क। Mulayam Singh Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संरक्षक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से बिहार में भी लोग गहरे मर्माहत हैं। मुलायम सिंह यादव के दोस्‍त और रिश्‍तेदार राष्‍ट्रीय जनता दल अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उनके निधन पर बड़ी बात कही है। इसके अलावा बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव के बयान भी सामने आए हैं। बिहार सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

    अपने पुराने दोस्‍त के निधन से मर्माहत हैं लालू यादव 

    बिहार के बड़े राजनेताओं में लालू प्रसाद यादव ने सबसे पहले मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्‍होंने मुलायम सिंह यादव को समाजवादी वटवृक्ष बताया। लालू ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक आदरणीय मुलायम सिंह जी के निधन की खबर से वे काफी मर्माहत हैं। 

    मुलायम सिंह के योगदान को लालू ने किया याद 

    लालू प्रसाद यादव ने कह कि देश की राजनीति में एवं वंचितों को अग्रिम पंक्ति में लाने में मुलायम सिंह यादव का अतुलनीय योगदान रहा। वे भले हमारे बीच से चले गए, लेकिन उनकी यादें जुड़ी रहेगी। उन्‍होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने के लिए ईश्‍वर से प्रार्थना की है। 

    नीतीश कुमार ने बताया राष्‍ट्र के लिए क्षति 

    बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का निधन राष्‍ट्र के लिए बड़ी क्षति है। वह देश के बड़े समाजवादी नेता थे। साधारण किसान परिवार में जन्‍म लेने वाले मुलायम सिंह यादव उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री बने। 

    खबरें और भी

    आम लोगों से था गहरा लगाव 

    नीतीश कुमार ने कहा कि मुलायम सिंह यादव कुशल प्रशासक और लोकप्रिय जननेता थे। आम लोगों से उनका गहरा लगाव था। वे हमेशा गरीबों के अधिकारों के लिए अडिग रहे। 

    तेज प्रताप यादव ने साझा की मुलायम सिंह की तस्‍वीर 

    तेज प्रताप यादव ने अपने ट्वि‍टर हैंडल से सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तस्‍वीर शेयर की है। इस तस्‍वीर में तेज प्रताप अपने रिश्‍तेदार और देश के दिग्‍गज समाजवादी नेता के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने उनके निधन पर अपने पिता की ही पंक्‍त‍ियां दोहराई हैं। 

    Mulayam Singh Yadav News: तब लालू के कारण PM बनने से रह गए थे मुलायम सिंह यादव, शरद को मानते थे जिम्‍मेदार

    तेजस्‍वी यादव ने बताया कुशल प्रशासक और लोकप्रिय

    बिहार के उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने कहा है कि आदरणीय नेता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन से वे मर्माहत हैं। उन्‍होंने सपा नेता के निधन पर गहरा शोक और संवेदना जताई है। तेजस्‍वी ने मुलायम सिंह यादव को एक कुशल प्रशासक, प्रख्यात समाजवादी एवं लोकप्रिय राजनेता बताया है।

    Mulayam Singh Yadav: समाजवाद के बड़े स्तंभ रहे मुलायम सिंह यादव का विशाल है कुनबा

    संजय जायसवाल बोले- श्रीराम उन्‍हें अपने चरणों में रखें 

    भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय रक्षा मंत्री औ देश के वरिष्ठ राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन की सूचना बहुत दुखद है। संजय जायसवाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम जी उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।