Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दहेज लोभियों ने एक और बेटी की ले ली जान, पैसों के लिए पहले मारा-पीटा; नहीं बनी बात तो कर दी विवाहिता की हत्या

    By Uma Shankar GuptaEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 08:41 AM (IST)

    बिहार की राजधानी पटना में दहेज के लिए एक विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल पति को गिरफ्तार किया है। वहीं ससुराल पक ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    HighLights

    1. छह लाख दिए जाने के बावजूद नहीं भरा था मन
    2. 2021 में हुई थी विवाहिता की शादी

    संवाद सूत्र, मनेर। बिहार के पटना जिले में मनेर के पास भिखाबांध दयालचक में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रविवार को स्वजन को सौंप दिया। मृतका के पति विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    और पैसों के लिए ससुराल के लोग करते थे प्रताड़ित 

    जानकारी के अनुसार, पटना जिले के ही दनाड़ा विक्रम निवासी ललन साव ने पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी मनेर भिखाबांध दयालचक के निवासी बबन साव के पुत्र विक्की से 7 मई 2021 को की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज में और रकम व सामान मायके से लाने के लिए प्रताड़ित करते थे।

    समझौता के बावजूद नहीं बनी बात

    ललन साव के पुत्र रंजन के अनुसार उन्होंने उपहार स्वरूप अपने बहन को 6,35000 रुपये के गहने एवं अन्य सामग्री दिए थे जिसके बाद भी उसके ससुराल वालों का मन नहीं भरा और कई बार मारा-पीटा व उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद समझौता एवं पंचायती के बाद फिर से उसे घर में रखा।

    यह भी पढ़ें- नीतीश सरकार पर बरसे गिरिराज सिंह, बोले- क्या हिंदू बहू-बेटियों को लेकर योगी के राज्य में चले जाएं

    रंजन ने आगे बताया कि कई बार विवाहिता की हत्या का प्रयास हुआ। बीती रात उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन की तबीयत खराब है। इसके बाद भागे भागे जब वह पहुंचे तो पहले अस्पताल में भर्ती की बात कही गई जब अस्पताल पहुंचे तो कहा गया कि उनकी बहन अब नहीं रही। उसका शव एम्बुलेंस में रखा था। घटना के बाद ससुराल के नामजद से आरोपित फरार बताए जाते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मारपीट, दुर्व्यवहार और बदसलूकी... अस्पताल में भिड़े BJP के विधायक और डॉक्टर, इस बात को लेकर कटा बवाल